DA Hike : लो जी हो गया कन्फर्म, इस दिन बढ़कर आएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

HR Breaking News (DA Hike News) डीए को लेकर कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बता दें कि अब सरकार ने क्लियर कर दिया है कि कर्मचारियों (DA Hike) को डीए का लाभ कम होने वाला है। इसके साथ ही में कर्मचारियों को महंगाई से भी राहत मिलने वाले हैं। खबर के माध्यम से जानिये कर्मचारियों को किस दिन डीए का लाभ होने वाला है।

होली से ठीक पहले कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज 

केंद्र सरकार होली के ठीक पहले कर्मचारियों को गुड न्यूज देने वाली है। अगर फिलहाल उम्मीदें सही रहती है तो फिर डियरनेस अलाउंस (DA) 2 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी वजह से सबसे कम सैलरी पाने वाले कर्मचारियों (DA Hike Latest Update) के लिए मिनिमम डीए 10,800 रुपये प्रति महीना तक का हो जाएगा। पेंशनर्स को भी फायदा होने की उम्मीद लगाई जा रही है क्योंकि डियरनेस रिलीफ (DR) भी डीए के हिसाब से ही होगा।

जानिये फिलहाल कर्मचारियों को कितना मिल रहा है डीए 

फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के फ्रेमवर्क के तहत 58 प्रतिशत तक डीए मिल रहा है। ये रेट अक्टूबर 2025 से लागू हो गया है, जब सरकार ने उस समय मौजूद महंगाई (DR Hike) के आंकड़ों के आधार पर 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। अब महंगाई के नए आंकड़े आने के बाद एक और बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ चुकी है।

डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद

डीए में बदलाव की वजह के बारे में बात करें तो इसकी वजह AICPI-IW (AICPI-IW Index) है, जिसे लेबर मिनिस्ट्री के द्वारा हर महीने जारी किया जाता है। दिसंबर 2025 के लिए AICPI-IW 148.2 पर था। 12 महीने का एवरेज 145.54 पर पहुंच गया है इसका मतलब है कि कैलकुलेटेड डीए लगभग 60.33 प्रतिशत है क्योंकि फिलहाल DA (DA Hike News) 58 प्रतिशत तक का है, इस वजह से ये 2 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की ओर इशारा कर रही है। इससे डीए 60 प्रतिशत पर जा पहुंचेगा।

इतना होगा मिनिमम डीए

– लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए मिनिमम बेसिक पे (Basic salary hike) 18000 रुपये रहने वाली है।
– 18000 रुपये का 2 प्रतिशत = हर महीना 360 रुपये तक का है।
– 18000 रुपये का 60 प्रतिशत पर DA (DA Hike) = हर महीना 10800 रुपये तक मिलेगा।
इसका सीधे तौर पर ये मतलब है कि सबसे कम सैलरी पाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों का मंथली डीए बढ़ोतरी नोटिफाई होने के बाद 10,800 रुपये तक जा पहुंचेगी।

दो महीने का मिलेगा डीए एरियर

हालांकि, डीए में बढ़ोतरी जनवरी से लागू होने की संभावना लगाई जा रही है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा आम तौर पर बाद में ही की जाती है। इस टाइमिंग गैप की वजह से कर्मचारियों और पेंशनर्स (Update for Pensioner) को उनकी सैलरी या पेंशन में बदले हुए DA के साथ दो महीने (जनवरी और फरवरी) का एरियर मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

होली की घोषणा हुई तेज

राष्ट्रीय राजधानी में चर्चा काफी तेज हो रही है। सरकार होली से पहले DA बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है, जोकि इस साल 4 मार्च को होने वाली है। खासतौर पर सरकार जनवरी के DA बढ़ोतरी (DA Hike News) की घोषणा मार्च में करती है और कई बार ये फैसला फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च की शुरुआत में ही ले लिया जाता है। ये समय मौजूदा उम्मीदों से बिल्कुल मेल नहीं खाता है।

पेंशनर्स को भी होगा बंपर लाभ

डीए बढ़ौतरी सिर्फ सेवारत कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं होने वाली है, बल्कि रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए ये बढ़ोतरी महंगाई राहत (DR) के रूप में हो बनकर सामने आएगी। डीआर (DR Hike Latest Update) को डीए के समान दर पर बदल देता है। इसकी वजह से कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच बराबरी सुनिश्चित की जा रही है। कुल मिलाकर कर्मचारियों और पेंशनर्स समेत 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को इस संभावित बढ़ोतरी से लाभ होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

जानिये क्या है 8वां वेतन आयोग

7वां वेतन आयोग का टर्म आधिकारिक रुप से 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो गया है। हालांकि 8वां वेतन आयोग अभी लागू नहीं हुआ है। जब तक नए पे कमीशन की सिफारिशों को लागू नहीं कर दिया जाता है तब तक डीए और डीआर 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) फ्रेमवर्क के तहत जारी रहने वाले हैं। इसका मतलब है कि फिलहाल अनाउंस किया गया कोई भी डीए हाइक तब तक वैलिड और पेबल रहेगा जब तक कि मौजूदा पे स्ट्रक्चर की जगह नया पे स्ट्रक्चर नहीं आ जाता है।

Related Articles

Back to top button