32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही में 25-25 हजार रू0 के 02 पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

इटावा: थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ख्वाजा रोड के पास चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में पुरस्कार घोषित 02 अपराधी 1.माधव गुप्ता, 2.आशीष सिंह घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 पिस्टल देशी 32 बोर, 03 जीवित, 05 खोखा कारतूस व लूट की आरटिगा कार बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनमें अभियुक्त माधव गुप्ता के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, छिनैती, आम्र्स एक्ट आदि के लगभग डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं एवं थाना सिविल लाइन में 26 अभियोग एवं अभियुक्त आशीष के विरूद्ध जनपद इटावा, औरैया पर चोरी, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के 04 अभियोग पंजीकृत है। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25-25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।
इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.    माधव गुप्ता निवासी गल्ला मंडी कोतवाली जनपद इटावा।
2.    आशीष सिंह निवासी पूरनपुर थाना फफूंद जनपद औरैया।
बरामदगी
1.    02 पिस्टल देशी 32 बोर, 03 जीवित, 05 खोखा कारतूस
2.    लूट की आरटिगा कार

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More