27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

Coronavirus: अहमदाबाद में 97 पुलिसकर्मी पॉजिटिव, 500 परिवार क्वारेंटाइन..

देश-विदेश

गुजरात: कोरोना महामारी का कहर अब खाकी तक जा पहुंचा है। कोरोना की जंग में सड़कों पर उतरे पुलिस के जवानों को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। अहमदाबाद में अब तक 97 पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 14 ऐसे भी हैं जिन्होंने कोरोना वायरस को परास्त कर दिया है।

होमगार्ड, एसआरपी और टीआरबी के जवानों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इसके चलते कुल 97 पुलिस कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनमें से 61 टीआरबी, होमगार्ड और 36 स्थानीय हैं। दरियापुर पुलिस थाना के पुलिस कर्मी किस्मत संह राठौर कोरोना से जंग लड़कर स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वापस ड्यूटी पर लौटने पर सभी ने उनका स्वागत किया।

कोरोना संकट के बीच 500 पुलिस जवानों का परिवार क्वारेंटाइन में है। उन्हें फोन पर एसओएस सिस्टम दिया गया है। इससे वे किसी भी तरह की सहायता ले सकते हैं। एसओेस एप के जरिए तुरंत सहायता दी जाती है।

कोरोना संकट के बीच मुंबई पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई पुलिस कमिश्रर परम बीर सिंह ने कोरोना से बचाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को घर में रहने का आदेश दिया है। जिन पुलिस अधिकारियों की उम्र 55 साल से ज्यादा है वो ड्यूटी पर ना आएं। इसके अतिरिक्त 52 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मी जिनको बीपी, शुगर और ह्रदय या अन्य समस्या हैं उनको भी घरों पर रहने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पिछले दिनों मुंबई पुलिस के तीन कर्मचारियों की कोरोना से मौत हो गई थी। Source समाचार नामा

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More