23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लाये कार्यकर्ता: शिल्पी

उत्तराखंड
नैनीताल/देहरादून: सोमवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी नैनीताल जिला श्रीमती शिल्पी अरोरा ने भीमताल विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में श्रीमती अरोरा ने कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लाने की आवश्यकता है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करे।

उन्होंने सदस्यता अभियान से महिला व युवा वर्ग के साथ ही समाज के हर वर्ग को कांग्रेस विचार धारा से जोड़ा जाय। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस विचार धारा से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जाय। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाआंे को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाये।
राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है, जिनकी जानकारी बूथ स्तर तक लोगो को उपलब्ध कराने में कार्यकर्ता आगे आये। उन्होंने कहा कि भाजपा फर्जी राष्ट्रवादी है। मोदी सरकार कैप्टन सौरभ कालिया केस को अन्तर्राष्ट्रीय कोर्ट में नही ले जा रही है। कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे लगे है, लेकिन मोदी सरकार को ये सब दिखायी नही दे रहा है। भाजपा अगले 4 सालों में उद्योगपतियों के हाथों देश को बेच देगी। श्रीमती अरोरा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी मंे फर्क है। 
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल, उपाध्यक्ष जया बिष्ट, भीमताल विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष श्री डालाकोटी आदि उपस्थित थे। 

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More