31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कांग्रेस की गलती से बनी भाजपा की सरकार : मायावती

उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज अपने जन्मदिन पर भाजपा के साथ सपा और कांग्रेस पर जमकर भड़की। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार भी भोली जनता को सिर्फ सपने ही दिखा रही है।
अपने जन्मदिन का केक काटने के बाद लखनऊ में पार्टी कार्यालय में मायावती ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई भी करिश्मा नहीं किया, लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों से परेशान हो चुकी जनता ने केंद्र में भाजपा की सरकार बना दी।
कांग्रेस की गलती, भाजपा को लाभ
उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की गलत नीतियों का पूरा लाभ लिया। हम तो लगातार साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस को बाहर से समर्थन दे रहे थे। भाजपा के साथ और कांग्रेस दलित कार्ड खेल रही है। केंद्र की सरकार अब दलितों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियो के लिए काम कर रही है।

Related posts

8 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More