35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 14 पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पुलिस आफीसर्स मेस, सप्रू मार्ग लखनऊ में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों हेतु मध्यान्ह भोज एवं विदाई समारोह का आयोज किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 सहित लखनऊ में नियुक्त पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे। समारोह में श्री जावीद अहमद, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, श्री प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन, उ0प्र0 तथा श्री विनोद कुमार दोहरे, पुलिस उपमहानिरीक्षक होमगार्ड उ0प्र0 द्वारा विचार व्यक्त किये गये। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ रहने की कामना की । सेवानिवृत्त अधिकारीगणों की सूची:-
1-श्री मलय कुमार सिन्हा, पुलिस महानिदेशक, आई0बी0, भारत सरकार, नई दिल्ली ।
2-श्री कृष्ण मोहन, पुलिस उपमहानिरीक्षक उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद ।
3-श्री अरूण कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक ई0ओ0डब्लू0 लखनऊ।
4-श्री अशोक कुमार शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना, उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद ।
5-श्री विनोद कुमार दोहरे, पुलिस उपमहानिरीक्षक होमगार्ड उ0प्र0, लखनऊ ।
6-श्री जगनायक सिंह गौतम, पुलिस अधीक्षक, उ0प्र0 विशेष सुरक्षा वाहिनी लखनऊ ।
7-श्री बद्री नरायन तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी वाराणसी ।
8-श्री विजय बहादुर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सीतापुर ।
9-श्री जवाहर लाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद फैजाबाद ।
10-श्री ओम प्रकाश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू गोरखपुर ।
11-श्री जोध सिंह विष्ट, पुलिस उपाधीक्षक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ।
12-श्री लक्ष्मण राय, पुलिस उपाधीक्षक जनपद सोनभद्र ।
13-श्री राजवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद इलाहाबाद ।
14-श्री शिव नरायन, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बस्ती ।

Related posts

1 comment

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More