38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

स्वच्छ भारत अभियान की ब्रैंड एंबेसडर बनी अनुष्का शर्मा

मनोरंजन

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर अनुष्का शर्मा को जोड़ा गया है। अमिताभ बच्चन भी इस अभियान के ब्रैंड एंबेसडर हैं। अनुष्का शर्मा को इस अभियान से ब्रैंड एंबेसडर महिला के तौर पर जोड़ा गया है। ग्रामीण भारत और कस्बों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनुष्का शर्मा को लेकर नई मुहिम शुरू होगी, जिसमें अनुष्का देश भर में इस अभियान के प्रचार-प्रसार का हिस्सा होंगी। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान अनुष्का शर्मा के अभियान का सबसे ज्यादा जोर ग्रामीण भारत की महिलाओं को शौचालय निर्माण बनवाने के लिए प्रेरित करने का होगा। इस अभियान से जुड़ने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में अनुष्का शर्मा ने कहा कि ये उनके लिए गर्व की बात है कि सरकार ने इस जिम्मेदारी के लिए उनको चुना। अनुष्का से पहले इस अभियान के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम चर्चा में रहा। विद्या बालन के नाम की भी चर्चा रही, लेकिन आखिर में सरकार ने अनुष्का को चुना। हाल ही में पीके और सुल्तान जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अनुष्का शर्मा समाज में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर बतौर निर्माता एनएच 10 फिल्म बना चुकी हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More