35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर पहुंचकर राजापुर मंडी समिति के 03 गेहूं क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद लखीमपुर पहुंचकर राजापुर मंडी समिति के 03 गेहूं क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी समिति में एफ0सी0आई0, विपणन शाखा और पी0सी0एफ0 के गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गेहूं क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बैठने और पीने के पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह से जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों के गेहंू की अधिक से अधिक खरीद की जाए। उन्होंने क्रय केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी हासिल की और केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबन्द पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निरीक्षण स्थल पर मौजूद किसानों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने कैमहरा गन्ना सेण्टर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेण्टर पर मौजूद ग्राम देवरिया निवासी किसान श्री सिपाही लाल की गन्ना ट्राॅली की तौल की जाँच करायी जो सही पायी गयी। उसके पश्चात गाड़ी हटवाकर गन्ने का वजन करवाकर देखा जो सही पाया गया, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने संतोष व्यक्त किया।  इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण, शासन तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अनेक कृषक मौजूद थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More