Cheapest Property : 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता सस्ता घर खरीदने की यह ट्रिक, मार्केट रेट से मिलता है काफी सस्ता


HR Breaking News (Property Rules) देशभर के लोगों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब हर किसी का घर खरीदने का सपना पूरा होने वाला है। हाल ही में एक ऐसा तरीका सामने आ रहा है, जिसके माध्यम से आप सस्ते में घर की खरीदी कर सकते हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस ट्रिक के बारे में।
प्रॉपर्टी की कीमतों में आया शानदार उछाल
पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की कीमतों (Property Rate Hike) में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। इसकी वजह से 30 लाख रुपये में मिलने वाला 2BHK का फ्लैट अब 1 करोड़ रुपये में मिल रहा है। फ्लैट की कीमत में लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। बहुत सारे लोग चाहकर भी अपना घर नहीं खरीद पा रहे हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो हम आपको आज वह ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जो 90 प्रतिशत होम बायर्स को पता नहीं होती है। अगर आप इस तरीके से फ्लैट खरीदेंगे तो 2बीएचके की कीमत में 3बीएचके फ्लैट (3BHK Flat Rate) आसानी से खरीद पाएंगे।
कम कीमत में खरीद सकते हैं बड़ी प्रॉपर्टी
कोरोना महामारी के बाद बड़े घरों की मांग तेजी देखने को मिल रही है। अधिकांश लोग 3BHK फ्लैट खरीद रहे हैं। हालांकि, बहुत सारे लोग अपने बजट के बाहर जाकर प्रॉपर्टी (Property News) की खरीदी कर रहे हैं। इस चक्कर में लोन चुकाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रॉपर्टी बैंक ऑक्शन में चली जा रही है। यही प्रॉपर्टी आप कम कीमत में खरीद सकते हैं।
इस दौरान हो जाती है प्रॉपर्टी ऑक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि ऑक्शन प्रॉपर्टी, जिसे फोरक्लोजर या डिस्ट्रेस्ड प्रॉपर्टी भी कहा जाता है, वह बैंक द्वारा जब्त की गई प्रॉपर्टी होती है। भारत के SARFAESI एक्ट के तहत, जब कोई होम बायर्स बॉरोअर होम लोन की इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट (EMI) नहीं चुका पाता है, तो बैंक के द्वारा गिरवी रखी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया जाता है। बॉरोअर को बकाया रकम चुकाने का पूरा मौका दिया जाता है।
अगर बॉरोअर ऐसा नहीं कर पाता है, तो बैंक प्रॉपर्टी को बेचने के लिए लिस्ट कर देता है। लेंडर बकाया लोन अमाउंट रिकवर करने के लिए प्रॉपर्टी को, अक्सर डिस्काउंट पर बेच देता है। ये प्रॉपर्टीज बॉरोअर (Properties Borrower) के अपने मॉर्गेज पर डिफॉल्ट करने के बाद पब्लिक ऑक्शन या ऑनलाइन ई-ऑक्शन के माध्यम से बेची जाती हैं। खरीदार पहले से तय रिजर्व प्राइस से ज्यादा बोली को लगा देते हैं। अक्सर मौजूदा मार्केट वैल्यू से कम, हालांकि किसी भी बकाया ड्यूज को क्लियर करने की जिम्मेदारी लेते हैं।
घर खरीदने में दिखा रहे हैं लोग दिलचस्पी
जोकि घर खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं, वे ई-ऑक्शन पोर्टल (E-Auction Portal) पर रजिस्टर कर सकते हैं और बोली को भी लगा सकते हैं। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला जीतता है और उसे जरूरी फॉर्मैलिटीज पूरी करनी होती हैं, इसके बाद बैंक प्रॉपर्टी खरीदार के नाम पर ट्रांसफर कर देता है।
बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी खरीदने के लाभ
प्रॉपर्टी के कम रेट : बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी (Bank Auction Property) के कई शानदार लाभ होते हैं। इनमें से एक फायदा कम और किफायती दाम हैं। बैंक प्रॉपर्टी की कीमत मौजूदा मार्केट रेट से लगभग 30 प्रतिशत से 400 प्रतिशत कम हो जाती है।
शानदार लोकेशन : बिक्री के लिए ज्यादातर बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी पॉश इलाकों में ही की जाती है। यह उन्हें सभी के लिए आकर्षक बना देता है।
रेडी-टू-मूव-इन : भारत में बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी सुरक्षित और रहने के लिए तैयार की जा रही है। डील पक्की होते ही खरीदार प्रॉपर्टी में जा सकते हैं।
कोई कानूनी दिक्कत नहीं : बैंक हर ऑक्शन प्रॉपर्टी (Property News) को वेरिफाई करते हैं। इा वजह से, उनसे जुड़े कोई कानूनी मसले नहीं हैं।



