ऋषिकेश: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर जनसरोकार मोर्चा ने युवा दिवस मनाते हुए उनका स्मरण किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर भारत दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना सकता है। मायाकुंड स्थित विवेकानंद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने वेदांत व युवा जागृति के क्षेत्र में जो काम किया वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन के छह महीने की इस नगरी में बिताए। चंद्रेश्वर मंदिर की छोटी गुपफा में उन्होंने यह समय बिताया। इस मौके पर जनसरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम सहित स्थानीय नागरिकों ने स्वामी विवेकानंद को याद किया।