26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

केन्द्र ने चार राज्यों में उच्च स्तरीय टीमों को भेजा है, दूसरे के लिए भी विचार

देश-विदेशसेहत

केंद्र सरकार ने हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर में चार उच्च स्तरीय टीमों को भेजा है। टीमें कोविड मामलों की उच्च संख्या वाले जिलों का दौरा करेंगी और पॉजिटिव मामलों की रोकथाम, निगरानी, ​जांच, संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के उपायों और कुशल नैदानिक ​​प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य के प्रयासों को सुदृढ़ बनाएगी। केंद्रीय दल समय पर इलाज और बाद की प्रक्रिया से संबंधित चुनौतियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए मार्गदर्शन भी करेगी। केंद्र अन्य राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में उच्च स्तरीय बहु-विषयक टीमों को भेजने पर भी विचार कर रही है जहां पर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों में वृद्धि की रिपोर्ट आ रही हैं।

केंद्र सरकार ने राज्य / केंद्रशासित प्रदेश सरकारों को आक्रामक और व्यापक परीक्षण करने की सलाह दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पॉजिटिव कोविड—19 मामलों के पता नहीं चल सकने वाले और छूटे हुए मरीजों का समय पर जानकारी मिल सके और प्रभावी ट्रेसिंग, कन्टेंमेंट और बाद का उपचार कि​या जा सके।

भारत ने अब तक कुल 12,95,91,786 नमूनों की जांच की है। पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक जांच (10,83,397) किए गए। व्यापक परीक्षण के अधिक संख्या ने सुनिश्चित किया है कि कुल पॉजिटिव दर निम्न स्तर पर बनी हुई है और वर्तमान में नीचे की ओर जा रही है। कुल राष्ट्रीय पॉजिटिव दर आज 7 प्रतिशत से कम 6.95 प्रतिशत है। अधिक संख्या में जांच होने से आखिरकार पॉजिटिव दर कम होती है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00135BZ.jpg

34 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों में 140 से अधिक टेस्ट / दिन / मिलियन जनसंख्या पर कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने अपने दिशानिर्देश नोट में “सार्वजनिक स्वास्थ्य मानदंड पर ध्यान केंद्रित करने के लिए” सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों को समायोजित करने के लिए कोविड-19 के संदर्भ में “संदिग्ध मामलों के व्यापक निगरानी के लिए सलाह दी है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O3F3.jpg

20 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत (6.95 प्रतिशत) से कम कुल पॉजिटिव दर है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JBHL.jpg

पिछले 24 घंटों में 45,882 लोगों में कोविड संक्रमित पाए गए। भारत में इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 4.93 प्रतिशत यानि 4,43,794 सक्रिय मामले हैं और यह पांच प्रतिशत से नीचे बने हुए हैं।

कुल सक्रिय मामलों का 78.2 प्रतिशत मामला दस राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों में है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 18.19 प्रतिशत मामले हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004BVX8.jpg

28 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में आज की तारीख में 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005VI7Y.jpg

भारत ने पिछले 24 घंटों में कुल 44,807 रिकवरी हुई है इसके साथ ही कुल रिकवरी 84,28,409 हुई है। रिकवरी दर आज बढ़कर 93.60 प्रतिशत हो गई है। रिकवर मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की अंतर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में 79,84,615 है।

रिकवरी के नए मामलों में से 78.02 प्रतिशत रिकवरी दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में हुआ है।

केरल में एक दिन में कोविड के 6,860 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही केरल सूची में सबसे आगे है और इसके बाद दिल्ली में एक दिन 6,685 रिकवरी हुई। महाराष्ट्र ने 5,860 नई रिकवरी हुई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0069FDZ.jpg

77.20 प्रतिशत नए मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आये हैं।

दिल्ली ने पिछले 24 घंटों में 7,546 मामले दर्ज किए। केरल ने 5,722 नए मामले दर्ज किए, जबकि महाराष्ट्र ने एक दिन में 5,535 मामले दर्ज किए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0070FWB.jpg

पिछले 24 घंटों में मारे गए 584 लोगों में से 81.85 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

26.32 प्रतिशत नई मौतें महाराष्ट्र से हुई हैं, जिसमें 154 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में भी 93 लोगों की मौत हुई है जबकि पश्चिम बंगाल में 53 नई मौतें हुईं है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0083OMB.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More