36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

चैधरी चरण सिंह जी की 28वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह जी किसानों की आवाज थे और उनकी आर्थिक नीतियां ही आज राजनीति का विकल्प हो सकती हैं। उन्होने ही गांव-गरीब को प्राथमिकता दी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए भारत सरकार में वित्तमंत्री के रूप में केन्द्रीय बजट में 70 प्रतिशत की धनराशि रखी थी।

चैधरी साहब के रास्ते को अपनाते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने भी अपनी सरकार में 70 प्रतिशत राशि किसानों गांव-खेती के लिए रखी थी। समाजवादी सरकार में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 75 प्रतिशत धनराशि किसानों के लिए रखी और वर्ष 2015-16 को किसान वर्ष घोषित किया। चैधरी साहब सांप्रदायिकता के विरोधी थे और सामाजिक सद्भाव तथा विकास के पक्षधर थे।
           चैधरी चरण सिंह जी की 28वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सर्वश्री राजेन्द्र चैधरी, रामगोविन्द चैधरी, अरविन्द सिंह गोप, नरेश उत्तम, कमाल अख्तर तथा एस0आर0एस0यादव ने उन्हें भावसुमन अर्पित किए। इसके पूर्व विधान भवन स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री अहमद हसन एवं श्री राजेन्द्र चैधरी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
           चैधरी चरण सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख थे डा0 सरोजनी अग्रवाल, नागेन्द्र सिंह यादव, जरीना उस्मानी, डा0 आशालता सिंह, हनुमान प्रसाद, साहिब सिंह, मुकेश शुक्ला, मो0शाहिद, माला द्विवेदी, सोनम सिंह यादव, विजय यादव, सुभाष यादव, आशीष सिंह, नन्दन सिंह बोरा, डा0 निर्भय सिंह पटेल, सागर धानुक, राकेश पाण्डेय, किरन पाण्डेय, जवाहर लाल साहू, आशारानी बाल्मीकि, संजीव मिश्रा, अंजना गुप्ता, छत्रपाल सिंह, रमेन्द्र त्रिपाठी, यासीन पहलवान, नूरती बेगम, श्रीमती कृष्णा सिंह, सोहन लाल त्यागी, प्रदीप शुक्ला, निर्मला यादव, राकेश त्रिपाठी, अतुल कुमार, शहाबुद्दीन शेख, मो0 अरशद खान आदि।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More