33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बीजापुर अतिथि गृह में प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड
देहरादून: बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा फिर से व्यवस्थित कर दी गयी है। सरकार द्वारा भारी बरसात के कारण अवरूद्ध हुए मार्गों को लगभग खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा स्थगित करने का कोई बड़ा कारण नही है, इसलिए हमने निर्णय लिया है कि यात्रा संचालित रहेगी।

राज्य सरकार पूरी तरह से सुरक्षित चारधाम यात्रा कराने के लिए सक्षम है, कुछ परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन उसका समाधान निकाला जा रहा है। सभी यात्रियो को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है। बद्रीनाथ मार्ग छोटे वाहनो के लिए खोल दिया गया है। हेमकुंड यात्रा जारी है। केदारनाथ यात्रा का पैदल मार्ग से शुरू कर दी गयी है। टूटे पुलो को अस्थाई तौर पर बना दिया गया है, जिससे आवागमन हो सके। मौसम पर नजर बनाये रखने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिये गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि सभी यात्रियों को ऋषिकेश और उसके आगे के कुछ स्थानों पर मौसम संबंधी जानकारी दी जायेेगी। इसके लिए आई.जी. गढ़वाल को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय लिया गया है कि यात्रियों के मोबाइल नंबर पर एस.एम.एस. के माध्यम से भी मौसम संबंधी सूचनाएं उपलब्ध करायी जायेगी।
चारधाम यात्रा में पहले से अब ढाई गुना ज्यादा एसडीआरएफ और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सोनप्रयाग में यात्रा सीजन के लिये एक थाना भी खोला जायेगा। यात्रा पर नजर रखने के लिये चार एस.डी.एम. स्तर के अधिकारियों की और तैनाती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यात्रियो का आभार व्यक्त करते है, उन्होंने जिला प्रशासन को पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों में चारधाम यात्रा को लेकर काफी जोश है। मुख्यमंत्री ने सभी से सहयोग की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है।
मुख्यमंत्री ने मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौट रही महिला तीर्थयात्री बीना गुप्ता की मृत्यु पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक कुमांयू मण्डल विकास निगम को निर्देश दिये गये थे कि महिला के शव को हैलीकाप्टर से लाया जाय और परिजनों को सौपा जाय। जिस पर आज केएमवीएन के अधिकारियों द्वारा उक्त महिला के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वो बड़े लोग है, इसलिए जनता को अपने मन की बात सुनाते है। हम छोटे लोग है, इसलिए जनता से मन की बात पूछते है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री रावत ने विगत दिवस सभी जिलों में फोन कर जनता से उनके मन की बात को सुना। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर किये गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि उनके द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये है, कि सभी स्कूलों, कालेजो, तकनीकी संस्थानों सहित सभी शिक्षण संस्थानों के आस-पास विशेष निगरानी रखी जाय। इसके लिए पुलिस विभाग विशेष अभियान भी चलाये।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More