35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने किया बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान

मनोरंजन

केरल में आई बाढ़ ने पूरे प्रदेश में तहलका मचा दिया है। बाढ़ की मार झेल रहे केरल के लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड के स्टार्स भी बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार औऱ डायरेक्टर प्रियदर्शन ने केरल की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा रोहत कोष में दान किया है। बता दें कि अक्षय के अलावा शाहरुख खान,रजनीकांत जैसे बड़े एक्टर्स भी केरल पीड़ितों की मदद कर चुके हैं। इससे पहले भी अक्षय ने कई बार देश हित में ऐसे योगदान किए है ।

अक्षय कुमार के अलावा इन स्टार्स ने भी किया योगदान

केरल बाढ़ से पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है अब तक काफी लोगों की इसमें जान चुकी हैं। केरल के हालात सुधरने के नाम ले रहे हैं। फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को प्रियदर्शन ने एक चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान दिया।

आपको बता दें कि 8 अगस्त से जारी भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ में मौतों का कुल आंकड़ा बढ़कर 357 हो गया है। शनिवार को 33 और शव मिले। लैंडस्लाइड और बाढ़ से करीब तीन लाख से ज्यादा लोग लोग बेघर हो गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात के बाद अब कतर ने भी केरल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। केरल को बाढ़ राहत के लिए कतर 5 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) देगा।

अभी भी कुछ जिलों में अलर्ट जारी हैं.

करेल के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक अच्छी खबर है। रविवार को केरल के सभी जिलों से रेड अलर्ट को हटा लिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब राज्‍य में बाढ़ के पानी का जलस्‍तर घट रहा है। हालांकि अभी भी राज्‍य के दस जिलों में ऑरेंज और दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More