24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आजम का भाजपा पर देश को ठगने का आरोप

उत्तर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां को केंद्र सरकार का एक काम भी अच्छा नहीं लग रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार पर देश को ठगने का आरोप लगाया है। आजम खां को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का गणतंत्र दिवस पर भारत आना भी काफी अखर रहा है। उनका मानना है अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत दौरा एक फिजूल खर्ची है।

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में कल एक वालीबाल टूर्नामेंट के उद्ïघाटन के बाद केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को विकास के नाम पर ठगा है। अब वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। देश का काला धन भी वापस नहीं आ सका। देश में न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न ही बेरोजगारों को रोजगार मिल सका है। जनता भाजपा नेताओं की चालें समझ रही है। भाजपा नेता लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और धर्म से जुड़े लोग ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कर रहे हैं, जबकि उन्हें तो अब देश की खुशहाली की बात करना चाहिए। बच्चे से ज्यादा अनाज पैदा करने की बात की जाए तो बेहतर होगा।। इससे देश में भी काफी खुशहाली आएगी

आजम खां ने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आ रहे हैं। देश के बादशाह (नरेंद्र मोदी) उनको क्यों बुला रहे हैं समझ में नहीं आ रहा है। इसके बाद भी ओबामा को हमारे देश की सिक्योरिटी पर जरा भी भरोसा नहीं हैं। उनको यहां की सुरक्षा व्यवस्था से कोई लेनादेना नहीं है। उनकी अपनी फौज आ रही है और तो और उनके कुत्ते भी दस सितारा होटल में सो रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More