शाहरुख-आमिर के बाद रणवीर सिंह का सबसे बड़ा नाम, 1000 करोड़ क्लब में एक्टर की एंट्री

रणवीर सिंह रुकने का नाम नहीं ले रहे। बॉलीवुड के एनर्जी बॉम्ब ने ‘धुरंधर’ से इतिहास रच दिया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रणवीर अब 1000 करोड़ क्लब के तीसरे मेंबर बन चुके हैं। शाहरुख खान और आमिर खान के बाद वो ये मुकाम हासिल करने वाले इकलौते सुपरस्टार हैं। आज के पैन-इंडिया दौर में, जहां फिल्में कई भाषाओं और डब वर्जन पर टिकी हैं, रणवीर ने सिर्फ हिंदी रिलीज से ये कमाल कर दिखाया। ये उनकी स्टार पावर और दर्शकों के प्यार का असली सबूत है।
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई ये फिल्म बिना किसी सहारे के 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये रणवीर के मास अपील की जीत है। मेट्रो सिटीज से लेकर टियर-2, टियर-3 शहरों तक उनका जादू चल रहा। हम्जा वाले किरदार में रणवीर की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई। लोग फिल्म को बार-बार थिएटर्स में खींचे चले आ रहे हैं।



