36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गुरुराम राय विश्व विद्यालय में प्रथम राज्य स्तरीय विज्ञान अधिवेशन को संबोधित करते हुए: प्रेमचंद अग्रवाल

उत्तराखंड

देहरादून: देहरादून में विज्ञान भारती के सौजन्य से गुरुराम राय विश्व विद्यालय  में प्रथम राज्य स्तरीय विज्ञान अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अवगत करा दें कि विज्ञान  भारती भारत की एक अशासकीय संस्था है जो भारत में स्वदेशी विज्ञान के विकास के लिए एक जीवंत आंदोलन के रूप में परिकल्पित है।विज्ञान भारती के लक्ष्यों मे भौतिक एवं आध्यात्मिक विज्ञान का संश्लेषण करते हुए भारतीय विरासत को सुरक्षित रखना एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस वर्तमान युग में राष्ट्रीय निर्माण के लिए स्वदेशी आन्दोलन में नयी चेतना का संचार करना है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान भारती का मुख्य उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को समाज तक पहुंचाना है।  आज के युग में भी भारतीय पौराणिक विज्ञान प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि  आज आवश्यकता है भारतीय विज्ञान के पुनर्जागरण काल को और अधिक विकसित करने की जिसमें हमारे विद्यार्थी अपना योगदान देकर राष्ट्रोन्नति में सहयोग कर सकते हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान भारती संस्था भारतीय विज्ञान, वैज्ञानिकों और उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महती कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि सिर्फ वैज्ञानिकों का दायित्व नहीं है कि वे विज्ञान को लोगों तक पहुंचाए। ये पढ़ाने वाले और काम कर रहे सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे सरल भाषा में विज्ञान को सभी के लिए उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्री जय कुमार ने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं में स्वदेशी चेतना के साथ विज्ञान आन्दोलन को सक्रिय करना होगा।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर एआईसीटीई दिल्ली के सदस्य सचिव प्रोफ़ेसर आलोक मित्तल ने कहा कि प्राचीन भारत के वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक ज्ञान-विज्ञान में किए गये अनन्य योगदानों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलानी होगी।युवा वैज्ञानिकों को अधिक सृजनशीलता और मौलिकता की ओर ले जाना होगा।

राज्यस्तरीय विज्ञान अधिवेशन में सभी जनपदों के वैज्ञानिक,डॉक्टर एवं इंजीनियरों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विज्ञान भारती के पूर्व अध्यक्ष केडी पुरोहित ,विज्ञान भारती के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ महेश भट्ट ,गुरु रामराय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ध्यानी ,श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू एस रावत ,आज़ाद सिंह रावत,हिमांशु अग्रवाल ,संगठन मंत्री श्री प्रजातंत्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर एच0सी पुरोहित ने किया

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More