जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां हमें अमृत काल के संकल्पों को साकार होने का विश्वास दिलाती हैं : प्रधानमंत्री

देश-विदेश

भारत की महिलाओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये उपलब्धियां नारी शक्ति के आत्मविश्वास का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां हमें अमृत काल के संकल्पों के साकार होने के बारे में आश्वस्त करती हैं।

प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट श्रीमती सुरेखा यादव के बारे में केन्द्रीय मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे के ट्वीट का जवाब दे रहे थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“यह नए भारत की नारीशक्ति का आत्मविश्वास है! जीवन के हर क्षेत्र में आज महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही हैं, वो अमृतकाल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती हैं।”

Related posts

पर्यटन मंत्रालय के देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस थीम पर केंद्रित दूसरे वेबिनार “सेलुलर जेल: पत्र, संस्मरण और यादें” का आयोजन किया गया

सरकार ने रिकॉर्ड उत्पादन के साथ समानता लाने के लिए रिकॉर्ड खरीद की: राष्ट्रपति

अंतरिक्ष विभाग एएआई से जल्द ही समझौता करेगा: डॉ. जितेंद्र सिंह