Expressway Speed Limit : एक्सप्रेसवे पर स्पीड लीमिट में हुआ बदलाव, अब और तेज गति से दौड़ा सकेंगे वाहन

HR Breaking News (Expressway) बहुत से ऐसे लोग है, जो हर रोज राष्ट्रीय राजमार्गो पर ट्रेवल करते हैं। अब इसी बीच वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। अब हाल ही में एक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लीमिट में बड़ा बदलाव किया गया है। अब शासन की ओर से इस बदलाव के बाद वाहन (Expressway Speed Limit ) तेज रफ्तार से धर्राटा भरते नजर आएंगे।
किस एक्सप्रेसवे पर हटी पाबंदी
दरअसल, आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway News) पर 15 फरवरी की रात्रि से ही कोहरे के चलते पिछले दो महीनों से वाहनों की रफ्तार पर पाबंदी को हटा दिया गया है। अब इस एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहन 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चल सकेंगे। इस दौरान सड़क हादसों और बढ़ते ट्रैफिक पर गौर करते हुए प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी बरतने को कहा है।
एक्सप्रेसवे पर कितनी हुई वाहनों की गति
सहायक महाप्रबंधक के मुताबिक आज 16 फरवरी से एक्सप्रेसवे (Expressway Speed Limit News) पर हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे और वहीं, भारी वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 15 दिसंबर 2025 को घने कोहरे और कम विजिबलिटी के चलते सुरक्षा के तौर पर हल्के वाहनों की गति 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की 60 किमी प्रति घंटा की गई थी। अब मौसम साफ होते ही इस लिमिट को दोबारा बढ़ा दिया गया है।
कहां तक फैला हुआ है ये एक्सप्रेसवे
दरअसल, आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के परी चौक से आगरा तक जो 165 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे फैला हुआ है, वो गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा को आपस में कनेक्ट करता है और यहां रोजाना 35 हजार वाहन गुजरते हैं और छुटि्टयों के दौरान यहां वाहनों की संख्या 50 हजार तक पहुंच जाती है। ऐसे में स्पीड लिमिट बढ़ने से यात्रियों का समय बच सकेगा।
प्रशासन ने वाहनचालकों को दी ये सलाह
जानकारी के लिए बता दें कि भले ही इस एक्सप्रेसवे पर गति सीमा (speed limit on expressway) बढ़ाई गई है, लेकिन अब हाल ही में जो एक्सीडेंट हुए हैं, उसने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई प्रश्न उठा दिए हैं। अब कुछ दिनों पहले यहां पर एक हादसे के चलते 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही अन्य कई हादसें हुए। ऐसे में प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को एडवाइस (Administration advised drivers) दी गई है कि वे गति सीमा बढ़ने के बाद भी लेन ड्राइविंग को फॉलो करे, ताकि सुरक्षित यात्रा बनी रह सकें।



