New railway line: लो जी हो जाइए खुश, हरियाणा के पांच जिलों में बिछेगी नई रेल लाइन

HR Breaking News, Digital Desk- (New railway line) हरियाणा में दिल्ली से अंबाला तक नई रेल लाइन बिछाने का फैसला लिया गया है, जिससे जीटी रोड बेल्ट (GT Road Belt) के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। यह रेल लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narender Modi) की अध्यक्षता में लिए गए इस निर्णय की जानकारी साझा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा कि यह परियोजना सेना से लेकर आम यात्रियों तक के लिए बेहद अहम होगी। करीब 194 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर लगभग 5983 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे दिल्ली से पंजाब और जम्मू तक रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी-

यह परियोजना दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। हरियाणा में यह रेल लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत (sonipat) से होकर गुजरेगी। इस परियोजना के तहत 32 रेलवे स्टेशनों की सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा और इसे चार साल में पूरा करने का लक्ष्य है। खास बात यह है कि इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि मौजूदा रेल लाइन और रेलवे (railway) की उपलब्ध जमीन का उपयोग किया जाएगा। नई लाइन पर 29 पुल बनाए जाएंगे, साथ ही रास्ते में मौजूद पुराने पुलों का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा।

परियोजना पूरी होने के बाद करीब 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन (emissions of carbon dioxide) पर रोक लगेगी। इसके साथ ही दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू तक रेल कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

हरियाणा में फिलहाल कई अहम रेल परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें आर्बिटल रेल कॉरिडोर सबसे बड़ी मानी जा रही है। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) के साथ बनने वाली नई इलेक्ट्रिक डबल ब्रॉड-गेज लाइन (New electric double broad-gauge line) पलवल से शुरू होकर सोहना, मानेसर और खरखौदा होते हुए हरसाना कलां (सोनीपत) तक जाएगी।

इसी तरह करनाल-यमुनानगर रेल लाइन (Karnal-Yamunanagar rail line) स्वीकृत हो चुकी है। यह 61 किमी की लाइन इंद्री, लाडवा और रादौर के रास्ते कुरुक्षेत्र-यमुनानगर मार्ग को सीधा जोड़ेगी, जो मौजूदा 121 किलोमीटर के मार्ग को कम कर 61 किलोमीटर कर देगी। फिलहाल यह प्रोजेक्ट सर्वे स्तर पर है। रोहतक-महम-हांसी (Rohtak-Maham-Hansi) के बीच नई लाइन रोहतक, भिवानी और हिसार जिलों के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करती है, जिससे 20 किमी की दूरी कम हो गई है। कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेल ट्रैक जाम से निजात दिलाएगा।

इसी तरह करनाल–यमुनानगर रेल लाइन को भी स्वीकृति मिल चुकी है। यह 61 किलोमीटर लंबी लाइन इंद्री, लाडवा और रादौर के रास्ते कुरुक्षेत्र-यमुनानगर मार्ग (Kurukshetra-Yamunanagar Road) को सीधा जोड़ेगी। इससे मौजूदा 121 किलोमीटर का सफर घटकर सिर्फ 61 किलोमीटर रह जाएगा। फिलहाल यह परियोजना सर्वे चरण में है।

वहीं रोहतक-महाम-हांसी के बीच नई रेल लाइन से रोहतक, भिवानी और हिसार जिलों के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिली है, जिससे करीब 20 किलोमीटर की दूरी कम हुई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित एलिवेटेड रेल ट्रैक (Proposed elevated rail track in Kurukshetra) से शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button