Haryana का यह रेलवे स्टेशन बनेगा पर्यावरण संरक्षण की मिशाल, मिलेगी नई पहचान

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) अमृत भारत स्टेशन परियोजना (Amrit Bharat Station Project) के तहत मांडल श्रेणी में शामिल सोनीपत रेलवे स्टेशन अब सिर्फ यातायात का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि शहर की नई पहचान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार कर वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा रहा है। इसके बीच करीब 100 फीट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराएगा। स्टेशन में प्रवेश करते ही यह नजारा यात्रियों के मन में राष्ट्रगौरव (national pride) की भावना जगाएगा।

ग्रिल लगाने का काम हुआ पूरा-

रेलवे अधिकारियों (Railway Officials) के मुताबिक वर्टिकल गार्डन के निर्माण के लिए चुने गए क्षेत्र में ग्रिल लगाने का काम पूरा हो चुका है। गार्डन को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि पौधों की सुरक्षा बनी रहे और लंबे समय तक हरियाली कायम रखी जा सके।

इसमें विभिन्न प्रजातियों के फूलदार, सजावटी और पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और स्वच्छ व हरित वातावरण का संदेश देना है।

स्टेशन परिसर में हो रहे ये बदलाव यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे। अब तक जो स्टेशन सिर्फ आवागमन का स्थान था, वह अब हरियाली और सुंदरीकरण के जरिए यात्रियों को सुकून और सकारात्मक अनुभव देगा।

स्टेशन पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था-

– रेलवे की योजना वर्टिकल गार्डन (Railways plans vertical garden) में विशेष लाइटिंग लगाने की है, ताकि रात के समय यह इलाका और भी आकर्षक दिखाई दे। इससे स्टेशन न सिर्फ ज्यादा सुरक्षित बनेगा, बल्कि सुंदरीकरण के लिहाज से भी एक आधुनिक रूप लेगा।

– बता दें कि वर्ष 2023 में स्टेशन परिसर में छोटा वर्टिकल गार्डन और ‘आइ लव सोनीपत’ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, जिसने लंबे समय तक लोगों का ध्यान खींचा। अब बड़े स्तर पर हो रहे इस विकास कार्य से स्टेशन को स्थायी पहचान देने की तैयारी है।

– पुराने गार्डन को हटाने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया (circulating area) के विस्तार के साथ नए गार्डन का कार्य शुरू किया गया है।

– करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पुनर्विकास कार्यों (redevelopment works) के तहत यह वर्टिकल गार्डन न सिर्फ स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि सोनीपत (sonipat) को एक आधुनिक और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर के रूप में भी पहचान दिलाएगा।

Related Articles

Back to top button