Delhi News : लंबे समय से उठ रही मांग पूरी, दो मेट्रो स्टेशनों का बदला नाम

HR Breaking News (Delhi news) हाल ही में दिल्ली मेट्रो से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप भी हर रोज दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, आपको बता दें कि DMRC ने जल्द ही में दो मेट्रो स्टेशनों (Delhi Metro Updates) के नाम में बदलाव किया है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहे हैं कि आखिर नाम में ये बदलाव क्यों किया गया है।
DMRC ने जारी किया सूचना बोर्ड को लेकर अपडेट
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली SNA (State Naming Authority) की सिफारिश के बाद अब पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार पॉकेट-I मेट्रो स्टेशन (Mayur Vihar Pocket-I Metro Station) के नाम में बदलाव किया है, जिसका नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। वहीं, पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के नाम में संशोधन कर मधुबन चौक किया गया है। अब नाम में बदलाव की मंजूरी मिलते ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने स्टेशनों पर साइनेज और सूचना बोर्ड को लेकर अपडेट जारी कर दिए गए हैं।
नाम बदलाव को लेकर सालों से चल रही थी मांग
त्रिलोकपुरी के विधायक का कहना है कि इन दोनों मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने से लंबे समय से जो सार्वजनिक मांग चली आ रही है, वो पूरी हुई है। यहां पर कई लोग कुछ सालों से यह मांग कर रहे थे कि इस मेट्रो स्टेशन का नाम मंदिर के नाम से रखा जाएग, लेकिन पहले इसको लेकर कोई काम नहीं किया गया था। उनका कहना है कि बीते छह महीनों से, मैं इस मामले को गंभीरता से देख रहा हुं और मैंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) के सामने भी इसको लेकर चर्चां की थी। मैने इस बारे में पत्र भी लिखे, जिसके बाद नाम में संशोधन किया गया।
मयूर विहार स्टेशन प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट
त्रिलोकपुरी के विधायक का कहना है कि दिसंबर 2018 में दिल्ली मेट्रो विस्तार के फेज III (Phase III of Delhi Metro extension) के तहत ओपन किया गया है और पूर्वी दिल्ली में यात्रियों के लिए श्री राम मंदिर मयूर विहार स्टेशन एक बढ़िया ट्रांजिट पॉइंट है। इस दौरान नेटवर्क के सबसे लंबे कॉरिडोर पर मौजुद, यह आवासीय क्षेत्रों को कमर्शियल हब से कनेक्ट करता है और क्षेत्र की भीड़भाड़ वाली मुख्य सड़कों का एक ऑप्शन देता है।
जानिए क्या है SNA
दिल्ली सरकार का SNA यानी की राज्य नामकरण प्राधिकरण (State Naming Authority kya hai)एक नॉन-संवैधानिक निकाय है, जिसके चलते दिल्ली के भीतर सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों और अन्य संस्थाओं के नामकरण हुआ है और SNA ही मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने के लिए जिम्मेदार है, हालांकि इसमे MCD और NDMC के अंतर्गत आने वाले इलाकों कोर शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री अध्यक्ष हैं, मुख्य सचिव सदस्य हैं और अतिरिक्त मुख्य सचिव सदस्य-सचिव के रूप में काम करते हैं।



