Silver Rate : चांदी फिर हुई 3 लाख के पार, इतनी हो गई है 1 किलो की कीमत

HR Breaking News (Silver Rate) फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही लगन सीजन शुरू हो गया है। अब इन दिनों सर्राफा बाजार में भी खूब रौनक देखने को मिल रही है, लेकिन अब इस रौनक के बीच चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। देश के कई हिस्सों में तो चांदी के भाव (Silver Price Today)  ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कि 1 किलो चांदी के रेट कहां क्या चल रहे हैं।

कितने बढ़े चांदी के रेट

दरअसल, आपको बता दें कि स्पॉट मार्केट में चांदी (silver in spot market) का लगभग 100 रुपये चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 3,00,000 रुपये के करीब चल रहा है। वहीं, आज शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत (Silver price in international market)  $84 प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रही है। हालांकि बाद में इसमे गिरावट आई और भाव $82 प्रति औंस के पार ट्रेड करता दिखा। देखा जाए तो यह पिछले बंद भाव से लगभग 0.30  प्रतिशत कम है। 

MCX पर चांदी वायदा का भाव 

MCX पर बीते दिनों चांदी वायदा का भाव (Silver futures price on MCX)  2,62,745 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करता दिखा है, जो पिछले सत्र से लगभग 0.05 प्रतिशत अधिक रहा है। बीते हफ्ते ग्लोबल दबाव के चलते चांदी की कीमतें 2.30 लाख रुपये के आंकड़ें से भी नीचे आ गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार आज 10 फरवरी को चांदी का स्पॉट रेट 2,53,665 रुपये प्रति किलो पर रहा है।

इन्वेस्टर्स को दी गई ये एडवाइस

बता दें कि फरवरी में जो CPI डेटा और रिटेल सेल्स रिपोर्ट  (retail sales report) आने वाली है, उससे यह तय होगा कि ब्याज दरों में कब कटौती की जा सकती है। अभी बाजार को दरों में कटौती 2026 के आखिर में होने की संभावना है। जान लें कि अमेरिका में रोजगार से जुड़े आंकड़े भी कमजोर रहे हैं और जनवरी में प्राइवेट जॉब्स 48,000 बढ़ने का अनुमान था, जो केवल 22,000 बढ़ीं। फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve ) की गवर्नर लिसा कुक का कहना है कि महंगाई के दबाव के चलते दरों में जल्दी कटौती होना मुश्किल लग रहा है।इसके साथ ही भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोना-चांदी की सेफ-हेवन डिमांड में भी कमी अई है और ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की पुष्टि से बाजार का डर कमजोर हुआ है।
जानकारों के अनुसार भले ही शॉर्ट टर्म में चांदी में उठक-पटक देखी जा सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म में चांदी (silver in long term)  में संभावनाएं बनी रहने के आसार हैं। ऐसे में इन्वेस्टर्स को एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए। इस हिसाब से तो चांदी में गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करना सेफ माना जा सकता है।

कहां कितने चल रहे चांदी के रेट

राजधानी दिल्ली में 1 किलो चांदी का भाव (1 kg silver price) 3,00,100 रुपये पर चल रही है और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चांदी 3,00,100 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है और अहमदाबाद में चांदी के रेट 3,00,100 रुपये, चेन्नई में चांदी के रेट 3,00,100 रुपये, कोलकाता में चांदी के भाव 3,00,100 रुपये, हैदराबाद में चांदी 3,00,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
इसके अलावा जयपुर में चांदी की कीमत (Silver Rate in Jaipur)  3,00,100 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है और भोपाल में चांदी 3,00,100 रुपये, इसके साथ ही लखनऊ में चांदी 3,00,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है और चंडीगढ़ में चांदी के रेट 3,00,100 प्रति किलो पर चल रहे हैं। 

 

Related Articles

Back to top button