Gold-Silver Rate : महंगा होने के बाद सोने व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिये आज का ताजा भाव

HR Breaking News – (Sone Chandi Ka Rate)। सोने और चांदी के भाव में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव का दौर जारी है। साल 2025 में सोने और चांदी ने खूब रिटर्न दिया है, लेकिन अब 2026 में दोनों कीमती धातुओं के रेट में भारी गिरावट आई है। ‌आज 10 फरवरी, 2026 को एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।

एमसीएक्स पर सोना (MCX Gold Rate) ₹600 सस्ता होकर 1,57,465 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यह गिरावट वैश्विक बाजार में डॉलर के मजबूत होने और सोने की मांग में थोड़ी कमी आने की वजह से आई है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5050.60 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चांदी (Silver Rate) भी 1.09% की गिरावट के साथ 81.34 प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आ रही है। 

MCX पर सोने -चांदी का रेट – 

बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों (Sone ka rate) में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर से कीमतें नीचे आ गई हैं। MCX पर चांदी आज 2663 रुपए सस्ती होकर 2,59,957 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। घरेलू बाजार में यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत भरी है, जो सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे थे, क्योंकि सोना थोड़ा सस्ता मिल रहा है, लेकिन निवेशक अभी भी इसे अच्छा मौका मान रहे हैं। प्रेशियस मेटल्स सुरक्षित निवेश मान जाते हैं बाजार में अनिष्ट बनी हुई है जैसे अमेरिकी पद की नीतियों और ग्लोबल इकॉनमी की संकेत तो ट्रेडर्स को सतर्क रहना चाहिए

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट – 

सराफा बाजार में सोने  व चांदी की कीमतों की बात करें तो आज दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों (Delhi Gold Silver Rate) में तेजी दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना कुल 1,320 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है, वहीं 22 कैरेट सोने में 1,210 प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चांदी के भाव बढ़े हैं। तीन दिन तक कीमतें स्थिर रहने के बाद, बीते दो दिनों में एक किलो चांदी 15,100 तक महंगी हो चुकी है। 

चांदी (Chandi ki kimat) की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में लगातार दो दिनों में इसके भाव प्रति किलोग्राम 15,100 बढ़े हैं। आज 10 फरवरी को दिल्ली में चांदी 3,01,100 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है, जिसमें आज 100 प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है। अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। 

सोने व चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी – 

बाजार की नजर अमेरिका से आने वाले GDP, PMI, नॉन-फार्म पेरोल और महंगाई के आंकड़ों पर बनी रहेगी। इसके साथ ही चीन, जर्मनी और भारत के महंगाई आंकड़े भी निवेशकों के लिए अहम रहेंगे। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों (US Federal Reserve interest rates) में कटौती को लेकर क्या रुख अपनाता है, इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। 

JM फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर का कहना है कि सोने में कंसॉलिडेशन और रिकवरी यह संकेत देती है कि इसका ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि, चांदी (Silver rate) को लेकर वह ज्यादा सतर्क हैं, क्योंकि आगे इसमें तेज उतार-चढ़ाव और करेक्शन देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने व चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल सकती है। 

 

Related Articles

Back to top button