37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का आयोजन 15 से 21 जनवरी, 2017 के बीच किया जाएगा

President IOA Calls on Sports Minister, Urges Government To Bid For Multi-Disciplinary Sporting Events
खेल समाचारदेश-विदेश

नई दिल्लीयुवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में तैराकी, साईकिलिंग और कुश्ती के लिए खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का आयोजन 15 से 21 जनवरी, 2017 के बीच किया जाएगा। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल कल नई दिल्ली के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल परिसर में इन प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ करेंगे। इन राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में 25 से ज्यादा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के भाग लेने की उम्मीद है। भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा आयोजित होने जा रही खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में करीब 1,000 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

अपने संबोधन में श्री विजय गोयल ने कहा कि खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन का अभिप्राय मात्र जमीनी स्तर पर खेलों को प्रोत्साहन देना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए नवोदित प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौरान प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट बनाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया योजना खेलों के लिए महत्वपूर्ण रूप से परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे न सिर्फ खेल बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद मिलेगी बल्कि नवोदित प्रतिभाओं को अपनी क्षमताएं साबित करने का अवसर भी मिलेगा।

प्रतिस्पर्धाओं का कार्यक्रम इस प्रकार है :

खेल स्थल श्रेणी प्रतिस्पर्धा प्रतिस्पर्धा की तिथि
साईकिलिंग भारतीय खेल प्राधिकरण, इन्दिरा गांधी खेल परिसर, नई दिल्ली अंडर – 14 लड़के : साईकिलिंग 11 किलोमीटर

लड़कियां : साईकिलिंग 9 किलोमीटर

15.01.2017
अंडर – 17 लड़के : साईकिलिंग 20 किलोमीटर

लड़कियां : साईकिलिंग 14किलोमीटर

कुश्ती भारतीय खेल प्राधिकरण, इन्दिरा गांधी खेल परिसर, नई दिल्ली कैडेट

समूह

14 वर्ष से  16 वर्ष

(फ्रीस्टाईल)

a)   लड़के 50 किलोग्राम, 54 किलोग्राम, 58 किलोग्राम और 63 किलोग्राम तक।

b)   लड़कियां 40 किलोग्राम, 43 किलोग्राम, 46 किलोग्राम और 49 किलोग्राम तक।

20.01.2017 और21.01.2017
तैराकी भारतीय खेल प्राधिकरण, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल परिसर, नई दिल्ली अंडर – 14

अंडर — 17

a)   लड़के-फ्रीस्टाईल 50मीटर, बैक स्ट्रोक 50 मीटर, बटरफ्लाई स्ट्रोक50 मीटर।

b)  लड़कियां – फ्रीस्टाईल 50मीटर, बैक स्ट्रोक 50 मीटर,  ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक 50 मीटर

c)   4×50 मीटर फ्रीस्टाईल मिक्स रिले

15.01.2017

Related posts

6 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More