24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

13 से 18 फरवरी तक मुंबई में मेक इन इंडिया सप्ताह का आयोजन होगा

प्रौद्योगिकी
मुंबई: देश की औद्योगिक शक्ति दिखाने के मकसद से फरवरी में मेक इन इंडिया सप्ताह का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। केंद्र सरकार के

“मेक इन इंडिया” अभिनयान के तहत होने वाले इस कार्यक्रम को आयोजित करने का सौभाग्य मुंबई को मिला है। इस औद्योगिक सप्ताह को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने टीम महाराष्ट्र का गठन किया है।
इस अभियान का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। सहयाद्री अतिथि गृह में मुख्यमंत्री ने मेक इन इंडिया लोगो का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार निवेश में वृद्धि, निवेशकों के सामने नई संकल्पना प्रस्तुत, स्किल डेवलप जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेक इन इंडिया सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि 13 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस आयोजन का उदघाटन प्रधानमंत्री के हाथों किया जाएगा। उसके बाद सूक्ष्म और मध्यम उद्योग, सूचना एवं तकनीकी और ऊर्जा विषय पर चर्चा सत्र का अयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को महाराष्ट्र नाईट का आयोजन होगा। 15 फरवरी को मेक इन इंडिया सेंटर में महाराष्ट्र इन्व्हेस्टमेंट सेमिनार और मेक इन इंडिया सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। द महाराष्ट्र इन्व्हेस्टमेंट समिट में अंतरराष्ट्रीय उद्योग क्षेत्र के दिग्गज शामिल होंगे। मेक इन इंडिया सप्ताह भारत में उत्पादन क्रांति, लोगों की सहभागिता, नीति और भागीदारी का प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts

5 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More