29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

13 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानान्तरण

उत्तर प्रदेश

लखनऊ| उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को 13 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया। बदायूं के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पाल सिंह का तबादला पहले 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर हुआ था, लेकिन अब उन्हें शामली भेजा गया है। नवीन कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक अमेठी से पुलिस उपाधीक्षक बलिया, अंशुमान मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक बलिया से पुलिस उपाधीक्षक अमेठी तथा साधना सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र से पुलिस उपाधीक्षक स्थापना पुलिस मुख्यालय कैम्प आफिस लखनऊ बनाई हैं, जबकि अमिता सिंह पुलिस उपाधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय का पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के पदर पर पूर्व में हुआ स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

शंकर प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक स्थापना पुलिस मुख्यालय कैम्प आफिस लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक बहराइच और महेश राम पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर बनाए गए हैं। वहीं अभय कुमार मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक एससीआरबी लखनऊ का पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के पद पर पूर्व में हुआ स्थानांतरण परिवर्तित होकर अब उन्हें पुलिस उपाधीक्षक महराजगंज बनाया गया है।

महेंद्र कुमार सहायक सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक जालौन, पवित्र मोहन त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक कानपुर नगर से पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ, रणविजय सिंह पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक कानपुर नगर, अनिल कुमार यादव पुलिस उपाधीक्षक मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ तथा देशराज को देवरिया से बतौर पुलिस उपाधीक्षक रायबरेली भेजा गया है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More