39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ठीक होने वाले नए रोगियों की संख्या में 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों का 76 फीसदी योगदान

देश-विदेशसेहत

पिछले कई दिनों से भारत में लगातार नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 92,043 रोगी ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले नए रोगियों की संख्या में 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों का योगदान 76 फीसदी है।

महाराष्ट्र इस सूची में शीर्ष पर बना हुआ है और उसका इस सूची में अकेले 23 हजार से अधिक का योगदान है। इसके बाद आंध्र प्रदेश का नंबर आता है जिसने इस सूची में 9,000 से अधिक मामलों में योगदान दिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CK03.jpg

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 88,600 नए मामले सामने आए हैं। 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का नए पुष्ट मामलों में 77 फीसदी का योगदान है।

महाराष्ट्र इस सूची में सबसे ऊपर है जिसका इसमें 20 हजार से अधिक का योगदान है। इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है जिन्होंने इस सूची में क्रमशः 20,000 और 8,000 से अधिक मामलों का योगदान दिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002MTMZ.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,124 मौतें हुई हैं।

कोविड के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौतों में से 84% मौतें 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में हुईं हैं।

नई मौतों में से, महाराष्ट्र का योगदान 430 मौतों के साथ 38 फीसदी का है। इसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु में  क्रमशः 86 और 85 मौतें हुईं हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VA3E.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More