24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

1 करोड़ घरों में मनेगी दिवाली, मिलेगा एरियर और बढ़ा वेतन

देश-विदेश

नई दिल्लीः कल देश के करीब 1 करोड़ घरों में 2 महीने पहले ही दिवाली मनाई जाएगी। दरअसल कल केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन और एरियर मिलेगा। सरकार ये भी कोशिश में है कि 50 लाख के करीब पेंशनर्स को भी नई व्यवस्था के हिसाब से बढ़ा हुआ पेंशन और बकाया पहली सितंबर तक मिल जाए।

मिलेगा 7 महीने का एरियर
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए 7वें वेतन आय़ोग की सिफारिशें पहली जनवरी से लागू मानी गई है। हर 10 साल के बाद लागू होने वाली नई वेतन व्यवस्था में केंद्रीय कर्मियों के मूल वेतनमान में बढ़ौतरी 14.2 फीसदी से 23.4 फीसदी के बीच है। 31 अगस्त को कर्मचारियों के खाते में बढ़ा हुआ वेतन और 7 महीने का एरियर आएगा।

बाज़ार की नजर
टी.वी., फ्रिज और ए.सी. जैसे उपभोक्ता सामान के बाजार की नजर केंद्रीय कर्मियों पर है। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारी ऐसे ही नए सामान खरीदने की कोशिश करेंगे। वेतन आयोग की सिफारिशों पर अमल से केंद्र सरकार का सालाना खर्च 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ जाएगा। दूसरी ओर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें और दूसरी संस्था अपने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाती हैं। इसीलिए अनुमान है कि बाजार में कुल मांग 4 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो सकती है, वहीं सरकार को इनकम टैक्स के तौर पर 30 हजार करोड़ रुपए तक की अतिरिक्त कमाई हो सकती है।

नया मूल वेतन
(सचिव को छोड़कर विभिन्न पदों के लिए सबसे पहला स्तर)

पुराना नया अंतर 7 महीने का बकाया
एंट्री लेवल 15,750 18,000 2,250 15,750
क्लर्क 30,375 35,400 5,025 35,175
सेक्शन ऑफिसर, अंडर सेक्रेटरी 47,250 56,100 8,850 61,950
निर्देशक 1,03,725 1,18,500 14,775 1,03,425
संयुक्त सचिव 1,19,250 1,44,200 24,950 1,74,650
अतिरिक्त सचिव 1,50,750 1,82,200 31,450 2,20,150
सचिव 1,80,000 2,25,000 45,000 31,5000

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More