33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1.34 लाख दैनिक नये मामले सामने आए

देश-विदेशसेहत

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1,34,154 नये मामले दर्ज किए गए। लगातार सातवें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 17,13,413 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 80,232 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 6.02 प्रतिशत है।

साथ ही लगातार 21वें दिन भारत में बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,11,499 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 77,345 ज्यादा लोग उबरे हैं।

भारत में महामारी शुरू होने के बाद से कुल 2,63,90,584 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,11,499 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 92.79 प्रतिशत हो गयी है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 21,59,873 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुई जांच की कुल संख्या 35.3 करोड़ से ज्यादा (35,37,82,648) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 7.66 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 6.21 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 10 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 22.10 करोड़ से ज्यादा गयी।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 31,24,981 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 22,10,43,693 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:

एससीडब्ल्यू पहली खुराक 99,12,522
दूसरी खुराक 68,15,468
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,58,49,178
दूसरी खुराक 85,84,162
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 2,26,12,866
दूसरी खुराक 59,283
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 6,78,84,028
दूसरी खुराक 1,09,73,523
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 5,94,06,566
दूसरी खुराक 1,89,46,097
कुल 22,10,43,693

1st Dose 99,12,522
2nd Dose 68,15,468
1st Dose 1,58,49,178
2nd Dose 85,84,162
1st Dose 2,26,12,866
2nd Dose 59,283
1st Dose 6,78,84,028
2nd Dose 1,09,73,523
1st Dose 5,94,06,566
2nd Dose 1,89,46,097
22,10,43,693

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More