36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

03 शातिर इनामी अपराधी गिरफतार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: एस0टी0एफ0,, उत्तर प्रदेश को 12-12 हजार रूपये के 03 वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों राकेश कुमार, मुकेश कुमार व नरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू को ग्राम फतेहपुर थाना उच्चैन जनपद भरतपुर, राज0 से गिरफ्तार करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1- राकेश कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी-ग्राम बिचपुरी थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा हाल नि0 ग्राम फतेहपुर थाना उच्चैन जनपद भरतपुर राज0(पुरस्कार रू0 12,000/-)
2- मुकेश कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी- ग्राम बिचपुरी थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा हाल नि0 ग्राम फतेहपुर थाना उच्चैन जनपद भरतपुर राज0(पुरस्कार रू0 12,000/-)
3- नरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू पुत्र अर्जुन सिंह निवासी- ग्राम बिचपुरी थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा हाल नि0 ग्राम फतेहपुर थाना उच्चैन जनपद भरतपुर राज0(पुरस्कार रू0 12,000/-)
एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विगत काफी समय से वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराधिक घटनाओं के कारित किये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में श्री अमित पाठक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश की विभिन्न इकाईयों को अभियान चलाकर अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक,एस0टी0एफ0फील्ड इकाई, आगरा द्वारा उप निरीक्षक श्री श्याम सुन्दर के नेतृृत्व में टीम गठित कर जनपद आगरा व आसपास के जनपदों एवं राज्यों में वंाछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। अभिसूचना संकलन के दौरान दिनांक 17-08-2016 को विश्वसनीय स्रोत के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जगदीषपुरा जनपद आगरा के मु0अ0सं0 363/2015 धारा 302/506 भादवि में वांछित एवं रू0 12-12 हजार के पुरस्कार घोषित 03 अपराधी 1.राकेश कुमार 2.मुकेश कुमार 3.नरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू ग्राम फतेहपुर थाना उच्चैन जनपद भरतपुर राज0 क्षेत्र में मौजूद हंै
तथा वहाॅ से ये तीनांे अपराधी कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर उप निरीक्षक श्री श्याम सुन्दर के नेतृत्व में एक टीम निर्धारित स्थान ग्राम फतेहपुर थाना उच्चैन जनपद भरतपुर राज0 भेजी गयी, जिसके द्वारा दिनांक 17-08-2016 की प्रातः उक्त स्थान की घेराबन्दी करते हुए उपरेाक्त तीनो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि वे वर्ष 2011 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उनके द्वारा वर्ष 2011 में भूतपूर्व प्रधान उदयवीर सिंह की हत्या चुनावी रंजिश के चलते गोली मारकर कर दी गयी थी। इसके अतिरिक्त मृतक भूतपूर्व प्रधान उदयवीर सिंह के ज्येष्ठ पुत्र उमेश कुमार निवासी-ग्राम बिचपुरी थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा की हत्या भी उनके द्वारा चुनावी रंजिश एवं अपने पिता की हत्या के मुकदमें में गवाह होने के कारण दिनांक 21-06-2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसमें ये तीनो अभियुक्त वांछित चल रहे थे और इन तीनो अपराधियों पर 12-12 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त राकेश मु0अ0सं0 141/11 धारा 147/148/149/336/302 भादवि थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा में जेल गया था। इसके उपरान्त वह वर्ष 2013 में भी एक हत्या के प्रयास के अपराध में भी जेल जा चुका है। यह अभियुक्त थाना जगदीशपुरा, आगरा का प्रचलित एच0एस0 है जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या-68ए है। उक्त तीनों अभियुक्तों के संबंध अन्य जनपदों के कुख्यात अपराधियांें से होने की बात भी प्रकाश में आयी है, जिसके संबंध में विस्त
ृत जानकारी की जा रही है।
गिरफतार अभियुक्तों को थाना जगदीषपुरा, जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 363/2015 धारा 302/506 भादवि में दाखिल किया गया हेै। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना जगदीषपुरा, जनपद आगरा द्वारा की जा रही है।
अभियुक्त राकेश कुमार का अपराधिक इतिहासः-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा जनपद/थाना
1 141/2011 147/148/149/336/302 भादवि जगदीशपुरा, आगरा
2 76/13 147/148/149/307/506 भादवि जगदीशपुरा, आगरा
3 362/13 2/3 गैंगस्टर एक्ट जगदीशपुरा, आगरा
4 363/2015 302/506 भादवि जगदीषपुरा,आगरा
5 468/15 174 भादवि जगदीषपुरा,आगरा
अभियुक्त मुकेश कुमार का अपराधिक इतिहासः-

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा जनपद/थाना
1 141/2011 147/148/149/336/302 भादवि जगदीशपुरा, आगरा
2 76/13 147/148/149/307/506 भादवि जगदीशपुरा, आगरा
3 362/13 2/3 गैंगस्टर एक्ट जगदीशपुरा, आगरा
4 363/2015 302/506 भादवि जगदीषपुरा,आगरा
5 468/15 174 भादवि जगदीषपुरा,आगरा
अभियुक्त नरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू का अपराधिक इतिहासः-

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा जनपद/थाना
1 363/2015 302/506 भादवि जगदीषपुरा,आगरा

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More