हल्द्वानी – छात्रा ने ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए माता- पिता के लाखों रुपए, फिर उठाया खौफनाक कदम

हल्द्वानी ( उत्तराखंड पोस्ट ) हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है। यहां ऑनलाइन लूडो गेम की लत में डूबी एक छात्रा ने लाखों रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली। 

मिली जानकारी के मुताबिक मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर स्थित स्पेरो कालोनी का है। 21 वर्षीय हर्षिता जोशी शहर के एमबीपीजी कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता जेल पुलिस अल्मोड़ा में तैनात हैं। शुक्रवार को छात्रा घर पर अपनी मां व भाई के संग थी। दोपहर में भाई व मां बाजार में किसी काम के लिए गए थे. वापस घर पहुंचे तो कमरे के अंदर छात्रा का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

घटना की सूचना परिवार वालों ने कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस ने छात्रा के शव को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने घर के तलाशी ली. जहां एक नोट बरामद हुआ. जिसमें छात्रा ने लिखा था कि वह मोबाइल पर आनलाइन लूडो गेम खेलती थी। इस गेम में उसे पहले मुनाफा हुआ बाद में उसने अपने माता-पिता के 4 से 5 लाख रुपये डुबो दिए इसलिए अब वह और नहीं जी सकती है। घटना से छात्रा के परिवार में कौहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button