33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हज-2018: अभिलेख समय से उपलब्ध न कराने वाले 1166 हज यात्रियों का चयन निरस्त

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: हज-2018 में चयनित 29851 यात्रियों में से 1166 हज यात्रियों ने हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा निर्धारित तिथि तक अपने पासपोर्ट, जमा धनराशि की रसीद व मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र हज समिति के कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे 1166 चयनित यात्रियों के चयन हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा निरस्त कर दिये गये हैं।

यह जानकारी आज यहाँ उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव, श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि इन निरस्त आवेदन पत्रों के बदले प्रतीक्षा सूची में से 1166 यात्रियों को चयनित घोषित कर दिया गया है। प्रतीक्षा सूची के इन चयनित हज यात्रियों को आगामी 13 अप्रैल, 2018 तक लखनऊ के 10-ए, विधानसभा मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय में मूल पासपोर्ट, 81,000 रुपये बैंक में जमा करने उपरान्त उसकी रसीद, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र के साथ जमा करना है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा और उनका चयन निरस्त माना जायेगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More