32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

स्व0 चौधरी यषपाल सिंह के जयंती समारोह में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए: पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव

स्व0 चौधरी यषपाल सिंह के जयंती समारोह में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए: पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता अब भाजपा नेताओं से उनके कामों का जवाब मांगेगी। वे झूठे वादे करके जनता को बहकाते हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है। न नौजवानों को रोजगार मिला है और नहीं भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किस रास्ते पर चल रही है, पता नहीं चल रहा है। इसका कोई काम ही सामने नहीं आया है। उन्होंने जनता से सन् 2019 में होने वाले चुनावों में भाजपा के ‘ओपियम‘ से सावधान रहने को कहा। इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी ही लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें जीतेंगे।

श्री यादव सहारनपुर जनपद के ग्राम व कस्बा तीतरो में स्व0 चौधरी यषपाल सिंह के जयंती समारोह में भाग लेने के बाद विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चैधरी साहब, लगातार जनता की आवाज उठाते रहे थे। वे विधायक, सांसद, मंत्री बने। उन्होंने सेवा का रास्ता दिखाया जिस पर हमें चलना है।
         पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब समाजवादी सरकार बनी तो हमने अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरे किए। विकास को प्राथमिकता दी। किसानों-नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सबके हित की योजनाएं लागू की। हम वादे पर खरे उतरे लेकिन भाजपा वाले वादे तो बड़े-बड़े करते है पर पूरा एक भी नहीं करते हैं। वे सिर्फ बहकाते है।
         श्री यादव ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री जी ने विधानसभा चुनावों के समय किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। लेकिन उल्टे किसानों को अपमानित किया गया। 15 दिनों में गन्ना किसानों का बकाया अदा करने का भी वादा किया गया पर अभी भी चीनी मिलों पर लम्बा बकाया है। किसानों की आय दुगनी करने की घोषणा की दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। यह भी नहीं बताते कि कैसे आय दुगनी करेंगे?
         पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार और मंहगाई खत्म करने की बात भी झूठी निकली। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को तबाह किया है। व्यापार चैपट है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की हालत बदतर है। व्यापारी लुट रहे हैं हत्याएं हो रही है। अपराधों में बढ़ोŸारी हुई है। इनकाउंटर से समस्या हल नही होगी। आक्सीजन की कमी से दर्जनों बच्चों की मौतें हो र्गइं। मृतक परिवारों को मदद भी नहीं दी गई।
         श्री अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी सरकार में सबसे ज्यादा नौकरियां दी गई। किसानों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिया। एक्सप्रेस-वे जैसी शानदार सड़क बनवाई। यूपी 100 नं0 पुलिस सेवा दी। लैपटाप बांटे। समाजवादी सरकार में बिना किसी भेदभाव के जनहित के काम हुए। जनता समझ गई है कि उसे भाजपा ने धोखा दिया है। हमारी सरकार के काम दिखाई देते हैं। चुनाव में अब बड़ी कुर्सी छीनी जाएगी। भाजपा की सरकारों से हिसाब किताब मांगा जाएगा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More