26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सांसद श्री मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में आजमगढ़ जनपद के विकास से जुड़ी 53 परियोजनाओं की घोषणा की गई

उत्तर प्रदेश

आज़मगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में प्रदेश के कारागार मंत्री श्री बलराम यादव द्वारा विकास कार्यों से सम्बन्धित 53 परियोजनाओं की घोषणा की। इन परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग द्वारा फूलपुर से मार्टीनगंज तक, गंभीरपुर के मार्टीनगंज तक, मार्टीनगंज से जैगहा तक, नंनदाव से छित्तेपुर तक, बरदह से बर्रा तक के मार्गो को सुदृढ़ीकरण हेतु 2960 लाख रुपए, आज़मगढ़ रेलवे स्टेशन से हरबंशपुर, सिविल लाइन, चैक, मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी होते हुए बाईपास तक डिवाइडर सहित मार्ग का चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हतु 650 लाख रुपए, जयराजपुर से मल्लूपुर यादव बस्ती तक 3 किमी हेतु 150 लाख रुपए, जयराजपुर सेइटौरा दयाल कुर्मी बस्ती तक 3.200 किमी हेतु 152 लाख रुपए, बरामदपुर मार्ग से शांतिपुर तक 3.600 किमी हेतु 161 लाख रुपए, दोहरीघाट लिंक सर्विस रोड पर खरगपुर तक 5.200 किमी हेतु 220 लाख रुपए, जोल्हा बेगपुर से नवादा सम्पर्क मार्ग 3 किमी हेतु 125 लाख रुपए, महराजगंज शंकरपुर से देवारा कदीम तक 4 किमी हेतु 190 लाख रुपए, अम्बेडकरनगर बाॅर्डर से महराजगंज पीएमजीएसवाई मार्ग तक 3.100 किमी हेतु 140 लाख रुपए, सुखारी यादव के घर से देवारा जदीद से पीएमजीएसवाई मार्ग तक 4 किमी हेतु 275 लाख रुपए, कप्तानगंज से कन्धरापुर कपास मार्ग तक 4.500 किमी हेतु 183 लाख रुपए, कन्धरापुर से कप्सा तक 3 किमी हेतु 145 लाख रुपए, सरदहा कुड़ही मार्ग से महेशपुर महराजगंज तक के लिए 130 लाख रुपए, सैदपुर से हैदराबाद तक के लिए 132 लाख रुपए, झोंटीपुर से परसमनपुर तक 130 लाख रुपए, बर्जी से हजियापुर कप्सा मार्ग तक 155 लाख रुपए, परशुरामपुर सरदहा से कमन का पूरा मार्ग तक 8 किमी हेतु 136 लाख रुपए, गुलवा-गोरिया की पटरी के लेपन हेतु 150 लाख रुपए, अतरैठ बाजार शेरवा सम्पर्क मार्ग के छोटी सरयू नदी पर रपटा पुल हेतु 95 लाख रुपए, अतरौलिया अतरैठ मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 1172.61 लाख रुपए, देउरपुर महराजगंज मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुद्ढ़ीकरण हेतु 1112.57 लाख रुपए, सिकन्दरपुर नरियांव मार्ग के चैड़ीकरण व सदृढ़ीकरण हेतु 558 लाख रुपए, बूढ़नपुर मखनहां मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 1151.58 लाख रुपए, विकास खण्ड मार्टीनगंज के ग्राम भादों सैदपुर के बीच बेसो नदी के पुल निर्माण हेतु 341 लाख रुपए, हरबंशपुर स्थित पुरान/जर्जर पुल के स्थान पर नये सेतु के निर्माण हेतु 750 लाख रुपए, सिधारी क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु के निर्माण हेतु 4475 लाख रुपए, खण्डेलिया बन्धे के गोलाघाट (गोरखपुर) आवागमन हेतु घाघरा नदी के सेतु के निर्माण हेतु 33200 लाख रुपए, ग्राम बारा (मऊ) में छोटी सरयू नदी पर पुल निर्माण हेतु 395 लाख रुपए की परियोजनाएं शामिल हैं।

इसी प्रकार सिंचाई विभाग द्वारा महुला गढ़ल बांध के 33.200 से 43.700 के माध्य लांचिंग एवं पिचिंग हेतु 774.43 लाख रुपए, चिउटी डांड़ रिंग बांध के 1 किमी की लांचिंग एवं पिचिंग कार्य हेतु 1109.77 लाख रुपए, शारदा सहायक नहर प्रणाली की कार्ययोजना में सुधार हेतु 9000 लाख रुपए, 50 राजकीय नलकूपों की स्थापना हेतु 1750 लाख रुपए, पुराने क्षतिग्रस्त गुलों के जीर्णोद्धार हेतु 785 लाख रुपए, उर्जा विभाग द्वारा बरईपुर में 33/11 विद्युत सब स्टेशन हेतु 450 लाख रुपए, रानी की सराय में 132 केवीए विद्युत केन्द्र हेतु 2400 लाख रुपए, खेल विभाग द्वारा ग्राम तमौली में स्टेडियम हेतु 1200 लाख रुपए, गृह विभाग द्वारा मार्टीनगंज में अग्निशमन केन्द्र हेतु 550 लाख रुपए, पुलिस जवान सम्मेलन कक्ष के निर्माण हेतु 50 लाख रुपए, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम छाऊं में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण हेतु 100 लाख रुपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर के 100 शैय्या में उच्चीकरण हेतु 2500 लाख रुपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज के विस्तार हेतु 1400 लाख रुपए, दुग्ध विकास विभाग द्वारा ग्राम तमौल में पराग डेयरी केन्द्र की स्थापना हेतु 9 लाख रुपए, परिवहन विभाग द्वारा दीदारगंज बाजार में बस स्टाप की स्थापना हेतु 9 लाख रुपए, संभागीय/सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 1500 लाख रुपए, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा विख मुहम्मदपुर के नन्दावं में राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज की स्थापना हेतु 171.96 लाख रुपए, राजस्व विभाग द्वारा मार्टीनगंज में तहसील की स्थापना हेतु 604.49 लाख रुपए, वन विभाग द्वारा बूढ़नपुर के गौरा हरदो में वन विहार पार्क निर्माण हेतु 13.21 लाख रुपए, ग्राम तोवां में 50 एकड़ भूमि पर वृक्षरोपण हेतु 29.573 लाख रुपए की भी घोषणा की गयी है।

इन परियोजनाओं के अलावा भूमि उपलब्ध होने पर जनपद मुख्यालय पर प्रेस क्लब का निर्माण कराना तथा हैण्डलूम बुनकरों को पावरलूम बुनकरों की भांति विद्युत में सब्सिडी दिये जाने का भी प्रस्ताव है।

Related posts

8 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More