39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

मनोरंजन

मुंबई: हर जगह अपने काम की धाक जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में सबसे आगे हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स ने प्रियंका को सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 15वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में पॉप क्वीन बियोंस चौथे स्थान पर, गायक टेलर स्विफ्ट 12वें और हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग 13वें पायदान पर हैं।

वहीं प्रियंका को फोर्ब्स की सभी श्रेणी में 97 स्थान मिला है। इस सूची में जर्मनी की चांसलर पहले स्थान पर, बियोंस 50वें और टेलर 85वें स्थान पर हैं।

फोर्ब्स ने अपने एक बयान में प्रियंका के टीवी शो क्वांटिकों में प्रियंका की सराहना की। फोर्ब्स ने लिखा, “प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचने वाली एक बेहद सफल अभिनेत्री हैं। प्रियंका किसी अमेरिकन टेलीविजन शो में काम करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।”

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री की लिस्ट में आठवां स्थान दिया था।
प्रियंका टीवी शो क्वांटिको के पहले दूसरे सीजन में नजर आ चुकी हैं। अब वह इसके तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही है। इसके अलावा प्रियंका की पिछले​ दिनों रिलीज फिल्म बेवॉच में नजर आई थी। जिसमें उनके साथ हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन नजर आए थे। फिलहाल इन दिनों ​प्रियंका अपने आने वाले कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है। जिसमें उनकी दो हॉलीवुड फिल्म और अपने बैनर तले बन रही फिल्म शामिल है।

समाचार नामा

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More