33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विधान सभा स्थित अपने कक्ष में सेब उत्पादन में वृद्धि को लेकर बैठक करते हुए: मंत्री सुबोध उनियाल

विधान सभा स्थित अपने कक्ष में सेब उत्पादन में वृद्धि को लेकर बैठक करते हुए: मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखंड

देहरादून: प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित अपने कक्ष में सेब उत्पादन में वृद्धि को लेकर बैठक की।

बैठक में सेब उत्पादन वृद्धि के लिए उच्च तकनीक का प्रयोग करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान इटली में सेब के उत्पादन में उच्च तकनीक के प्रयोग सम्बन्धित विवरण का प्रस्तुतीकरण किया गया। अवगत कराया गया कि उच्च तकनीक से लगभग 100 टन प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन किया जा सकता है। यह निर्णय लिया गया कि उक्त तकनीक जानकारी हेतु उद्यान मंत्री की अध्यक्षता में सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव उद्यान डी0सेन्थिल पाण्डियन, निदेशक उद्यान डाॅ0 बी0एस0नेगी का एक प्रतिनिधि मण्डल सितम्बर 2017 में इटली का भ्रमण करेगा।

बैठक में अवगत करके बताया गया कि इस प्रयास से भारत सहित उत्तराखण्ड में सेब के उत्पादन में बढोतरी होगी। इस तकनीक को बढावा देने के लिए लगभग 300 करोड़ रूपये धनराशि आर्थिक मदद के रूप में देने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा। इसके पूर्व भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु 500 करोड़ रूपये का पैकेज स्वीकृत किया जा चुका है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More