31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

वर्ष 2016-17 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र एवं उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी

कृषि संबंधितदेश-विदेश

नई दिल्ली: कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के द्वारा वर्ष 2016-17 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र एवं उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया जा रहा है। ये अनुमान देश में विभिन्न राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं।

निम्नलिखित तालिका में वर्ष 2016-17 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र एवं उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान को वर्ष 2016-17 (प्रथम अग्रिम अनुमान) तथा वर्ष 2015-16 (अंतिम. अनु.) के सापेछ प्रस्तुत किया गया है:

(‘000 हेक्टेयर में क्षेत्र, ‘000 मी. टन में उत्पादन)

कुल बागवानी 2016-17

(दू. अ. अनु.)

2016-17
(प्र. अ. अनु.)
2015-16 % चेंज 2016-17
(दू. अ. अनु.) निम्न के सापेछ:
2016-17 2015-16
(अंतिम अनु) (प्र. अ. अनु.) (अंतिम अनुमान)
क्षेत्र 24925 24369 24472 2.3 1.9
उत्पादन 295164 287323 286188 2.8 3.2

वर्ष 2016-17 में वागवानी फसलों के क्षेत्र अवं उत्पादन के “दूसरे अग्रिम अनुमान” की मुख्य झलकियां:

  • वर्ष 2016-17 के दौरान देश में बागवानी फसलों का उत्पादन 295 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 2015-16 के अनुमानों की तुलना में 2% अधिक है। 
  • बागवानी फसलों के तहत क्षेत्र की वृद्धि 5 मिलियन हेक्टेयर से बढ़कर 24.9 मिलियन हेक्टेयर हो गई है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 1.9% अधिक है।
  • चालू वर्ष 2016-17 के दौरान फलों का उत्पादन 93 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 9 % अधिक है।
  • सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2016-17 में लगभग 175 मिलियन टन होने का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 5 % अधिक है।
  • देश में वर्ष 2016-17 के दौरान प्याज का अनुमानित उत्पादन 6 मिलियन टन का है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 3% अधिक है। देश के प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य क्रमशः महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात हैं। 
  • चालू वर्ष के दौरान देश में आलू का उत्पादन 4 मिलियन टन से बढ़कर 46.6 मिलियन टन हो गया जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 7.2 % अधिक है।
    देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और पंजाब हैं।
  • टमाटर का उत्पादन चालू वर्ष के दौरान 7 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 5.1% अधिक है। देश के प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्य क्रमशः मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात हैं।
  • देश में फूलों का उत्पादन चालू वर्ष 2016-17 के दौरान लगभग 2 मिलियन टन होने का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 2.9% अधिक है। 
  • सुगंधित एवं औषधीय जड़ी बूटियों का उत्पादन चालू वर्ष के दौरान लगभग 03 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 0.8% अधिक है।
  • चालू वर्ष 2016-17 के दौरान बागान फसलों का उत्पादन लगभग 17 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि पिछले वर्ष 2015-16 की तुलना में 3% अधिक है।
  • देश में चालू वर्ष 2016 -17 के दौरान मसालों की फसलों का उत्पादन लगभग 1 मिलियन टन होने का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष 2015-16 की तुलना में 1.3% अधिक है। 

Kindly Click here for Crop-wise Summary

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More