33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लाखों के जेवर के साथ महिला गिरफ्तार

लाखों के जेवर के साथ महिला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

हल्द्वानी: रिटायर्ड प्रोपफेसर के घर चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चोरी किये गए जेवर भी बरामद कर लिये गए हैं। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने बताया कि सात मार्च को अनुपम विहार, मुखानी में रिटायर्ड प्रो. डा नंदन सिंह दरम्वाल के घर चोरी होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम का गठन किया गया था।

बीते दिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर एक महिला को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी करना स्वीकार करते हुए अपना नाम पता सकून बाई पत्नी माखन सिंह निवासी गुलखेड़ी पोस्ट पिपलिया थाना पचैर जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया।

इस दौरान उसके काले रंग के बैग से एक नेकलेस, एक जोड़ी झुमका, एक नथ, एक पीली धातु, एक जोड़ी कान के टाप्स, एक जोड़ी छोटे टाॅप्स, चार कान की बाली, दो कान के टाॅप्स बरामद हुए। महिला ने बताया कि वे बच्चों के माध्यम से विवाह समारोहों से चोरी करवाते हैं और यही काम पिफर दूसरे शहर जाकर करते हैं। उनके गिरोह के सदस्य अलग अलग स्थानों में चोरी करते हैं और बाद में अपने घर जाकर चोरी का सामान बराबर बांट लेते हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष केआर पांडेय, एसआई सुशील जोशी, रवींद्र सिंह राणा, सतेंद्र गंगोला, अनिल गिरी, नरेंद्र राणा, जर्नादन भट्ट, अशोक गोयल, पूरन मेहरा, आशा जोशी, गुरजीत सिंह, कुंदन कठायत, जितेंद्र कुमार शामिल थे। मामले से संबंधी पड़ताल के लिए उपनिरीक्षक सुशील जोषी विवेचना कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More