39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्य स्तरीय पुरस्कार से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किये गए दिव्यांगजन व संस्थाएं

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: विश्व दिव्यांग दिवसश्श् के अवसर पर इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजनों तथा इन लोगों के हित में कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। श्रेणीवार इनके नाम निम्नवत हैं रू
1. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी:
लखनऊ के श्री मुकेश सिंह एवं श्री भगत सिंह यादव तथा इलाहाबाद के श्री दीपक कुमार त्रिपाठी।
2. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडी :
बाँदा के श्री कुलदीप तथा कानपुर की सुश्री कोमल जयसवाल।
3. दिव्यांगजन के लिए प्रेरणास्रोत :
लखनऊ की सुश्री मृदु आर गोयल, झाँसी के श्री राम सिंह, हाथरस के श्री राजेश कुमार उपाध्याय, चंदौली के श्री राकेश यादव रौशन तथा गोरखपुर के श्री धर्मेंद्र।
4. सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्ति :
मेरठ के श्री वीरेंद्र पाल सिंह चैहान।
5. सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग बालिका :
वाराणसी की सुश्री प्रतीक्षा सारकी
6. दिव्यांगजन का जीवन सुधारने के लिए सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान हेतु :
लखनऊ की पीसीएस अधिकारी श्रीमती ऋतु सुहास।
7. दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण सृजन हेतु :
पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, गोरखपुर।
8. दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला रू
लखनऊ जनपद।
9. सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस :
राजकीय ब्रेल प्रेस, लखनऊ।
10. दिव्यांगजन के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति :
सुल्तानपुर की सुश्री रिश्ता वर्मा तथा चित्रकूट के प्रो योगेश चंद्र दुबे।
11. दिव्यांगजन के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ संस्था :
लखनऊ का संकेत राजकीय मूक-बधिर विद्यालय तथा गाजीपुर जिले की ‘समर्पण‘ संस्था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के विभिन्न दिव्यांगजन सशक्तीकरण विद्यालयों व संस्थाओं के दिव्यांगजनों को कान की मशीन, स्मार्ट केन, व्हील चेयर एवं ट्राईसाइकिल व बैसाखी का वितरण किया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More