28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्य गामीण आजीविका मिशन के माध्यम से निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास-मिशन निदेशक

राज्य गामीण आजीविका मिशन के माध्यम से निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास-मिशन निदेशक
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन निदेशक सुश्री मिनिस्टी एस. ने कहा है कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए सामानों की उचित मार्केटिंग के माध्यम से बाजारों तक पहुँचाया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचलों में रहने वाली निर्धन महिलाओं की आमदनी बढ़ सके और उन्हें अपने उत्पाद का वाजिब मूल्य मिल सके।

मिशन निदेशक गत शुक्रवार को शहीद पथ के निकट आयोजित एक मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन करने के उपरान्त यह विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित कर लाभप्रद रोजगार एवं मजदूरी उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मिशन द्वारा महिलाओं को विभिन्न रोजगारों से जोड़ा भी जा रहा है।

सुश्री मिनिस्टी एस. ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की उन्नति एवं गरीबी के उन्मूलन के लिए कटिबद्ध है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल है कि निर्धनों में क्षमता वृद्धि कर उन्हें सशक्त बनाया जाए। निर्धनों में गरीबी से निकलने की मजबूत इच्छाशक्ति होती है। मिशन का मुख्य उद्देंश्य निर्धनों की गरीबी से उबार कर उन्हें स्थाई आजीविका प्रदान की जाए। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

मिनश निदेशक ने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्गों जैसे-एस.सी., एस.टी., विकलांग, अल्पसंख्यक एवं दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले समुदाय को विश्रेष रुप से परियोजना में शामिल करते हुए उनकी आमदनी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को अच्छी कीमत दिलाने एवं लोकप्रिय बनाने के लिए भविष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में उनके स्टाल लगवाए जाएंगे।

इस मेले में गाजीपुर, लखनऊ तथा प्रतापगढ़ के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। जिसमें लखनऊ से ताड़पीर बाबा द्वारा टेराकोटा से बानाए गए विभिन्न मूर्तियों एवं बर्तनों को प्रदर्शित किया गया था। इसी प्रकार गाजीपुर जनपद से माॅ काली स्वयं सहायता समूह द्वारा जूट से निर्मित विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा जनपद प्रतापगढ़ से इन्दु स्वयं सहायता समूह द्वारा आंवला से बने विभिन्न उत्पादों को दर्शाया गया। इस स्टालों पर दर्शकों की अच्छी भीड़ देखी गई।

मिशन के प्रबंधक श्री अवनीन्द्र कुमार त्रिपाठी ने महिला स्वयं सहायता समूहों की विभिन्न गतिविधियों तथा उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक तथा मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More