38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियो को बधाई दी

उत्तराखंड

देहरादून: राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कंात पाल ने सभी प्रदेशवासियो को हिंदी दिवस के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इनका संरक्षण हम सभी का दायित्व है। राजभाषा हिंदी, देश की सांस्कृतिक एकता का आधार है। हिंदी, विश्व की समृद्धतम भाषाओं में से एक है।

महात्मा गांधी ने हिंदी को जनमानष की भाषा बताते हुए इसे राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। ‘‘भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। सरकार व जनता में आपसी संवाद व सम्पर्क स्थापित करने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजभाषा हिंदी को बोलचाल व सरकारी कार्यों में प्रयुक्त करने के साथ ही विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था व अन्य क्षेत्रों में इसके प्रयोग को प्रोत्साहित करना होगा। ’’

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More