31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राजकीय सम्मान के साथ होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार, दुल्हन की तरह सजाई गईं

देश-विदेशमनोरंजन

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी। आज करीब साढ़े तीन बजे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है। उनके परिजन, दोस्त, और फैंस यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं।

लाइव अपडेट्स

12:40am. अब 3:30 बजे नहीं बल्कि 4:00 बजे होगा अंतिम संस्कार।

12:39am. कुछ देर के लिए रोके गए दर्शक, परिवार के लोग श्रीदेवी के साथ करेंगे अंतिम पूजा।

12:28am. शाहिद, मीका, जावेद अख्तर,शबाना आजमी और अनु मलिक भी पहुंचे।

12:27am. अंतिम दर्शन के लिए पहुंची करिश्मा कपूर।

12:22am. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास रखें हैं मोगरा और गुलाब के फूल।

12:21am. लाल साड़ी और सिंदूर से सजा दी गईं हैं श्रीदेवी।

12:17am. रानी मुखर्जी ने संभाल रखी है जिम्मेदारी। आ रहे गेस्ट को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के दर्शन करवा रही हैं।

12:16am. विद्या बालन अंदर से रोते-रोते निकली बाहर।

12:11am. जाह्नवी और खुशी के साथ खड़े हैं अर्जुन कपूर।

12:10am. एयरपोर्ट से सीधा श्रीदेवी की अंतिम दर्शन के लिए पहुंची दीपिका पादुकोण।

12:04am. मलाइका अरोड़ा भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

11:44am. कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी आईं नजर।

11:43am. मधुर भंडारकर, डेविड धवन और हिमेश रिशेमिया भी पहुंचे।

11:42am. सलमान, शाहरुख और आमिर तीनों में से कोई भी खान अभी तक नजर नहीं आए हैं।

11:41am. अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं सोहा अली खान

11:40am. श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजय लीला भंसाली और सोनाली बेंद्रे।

11:36am. शमिता शेट्टी, प्रेम चोपड़ा और मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर शेखर कपूर भी पहुंचे।

11:34am. साउथ इंडियन एक्टर चिरंजिवी भी पहुंचे।

11:33am. श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची रेखा।

11:30am. श्रद्धा कपूर और अनुराग कश्यप भी पहुंचे।

11:29am. विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ के साथ श्रीदेवी के आखिरी दर्शन को पहुंचीं।

11:26am. जॉन अब्राहिम भी यहां आए नजर।

11:24 am. श्रीदेवी की आखिरी झलक के लिए पहुंचे विवेक ओबराय और आदित्य पंचोली।

11:11 am. जैक्लीन फर्नांडिस भी श्रीदेवी की आखिरी झलक के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंची।

11:09 am. खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन श्रीदेवी की आखिरी झलक के लिए नहीं पहुंचेगें। सीधा अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे।

11:07 am. अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

11:01 am. श्रीदेवी को आखिरी झलक के लिए पहुंची अल्का यागनिक

11:00 am. अंतिम दर्शन के लिए पहुंची जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता नंदा

10:59 am. माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. नेने के साथ श्रीदेवी के आखिरी दर्शन को पहुंची।

10:45 am. इम्तियाज अली ने भी दर्ज की अपनी मौजूदगी।

10:41 am. ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचीं श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने।

10:36 am. फिल्म मेकर सुभाष घई भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। श्रीदेवी को लेकर कर्मा, रूप की रानी जैसी फिल्में बना चुके हैं सुभाष घई।

10:31 am. बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना भी पहुंचे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने।

10:29 am. सुष्मिता सेन, करन जौहर और टीवी एंकर मनीष पॉल भी श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे।

10:24 am. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लगवाई लाइन, हाथों में गुलाब के फूल और बुके लेकर खड़े हैं श्रीदेवी के फैंस।

10:22 am. श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम में उनकी बेटी का किरदार निभाईं रीवा भी अपनी मां के साथ उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। रीवा की मां ने बताया कि जब से रीवा ने श्री मैम की मौत की खबर सुनी है उसका रोना रुक ही नहीं रहा है। इसलिए वो जानबूझकर उन्हें वहां लेकर आई ताकि वह खुद उनके अंतिम दर्शन कर सकें।

10:14 am. टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।

10:13 am. तब्बू, आदित्य ठाकरे भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

10:12 am. निमरत कौर, हर्षवर्धन कपूर, इशा देओल, हेमा मालिनी भी श्रीदेवी को श्रद्घांजलि देने पहुंचे।

10.05 am. जया प्रदा भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।

10.02 am. श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए संजय कपूर भी पहुंचे।

9.50 am. सोनम कपूर और फारहा खान भी श्रद्धांजलि देने सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More