28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, महिला पीआरडी जवान की मौके मौत

उत्तर प्रदेश

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बस में सवार एक महिला पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने फौरन घायलों को निकट के हरियावां और पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला होमगार्ड का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही महिला पीआरडी जवान के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने डग्गामार बस को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घायलों के नाम और पता लगाने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे हरदोई से एक निजी बस सवारियां लेकर पिहानी जा रही थी। उसी पर सवार नाइट ड्यूटी करके लखीमपुर जनपद थाना मैगलगंज के टंडोरा निवासी महिला पीआरडी जवान सुनीता (43) भी सवार होकर अपने घर जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर हरियावां थाने के पास पुलिया से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में महिला पीआरडी जवान की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया गया है सुनीता हरदोई के महिला थाना में ड्यूटी कर रही थी। वह पिहानी के निपानिया की निवासी थी। वहीं अन्य इस हादसे में घायल हुए लोगों को सीएचसी हरियावां में भर्ती कराया गया है। जिसमें कुछ लोगों की हालत अधिक नाजुक होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे की खबर सुनते ही मौके पर हरियावा सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर, एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा डीसीएम को ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More