36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विभिन्न जनपदों के 4033 व्यक्तियों को 54 करोड़ 63 लाख 74 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विभिन्न जनपदों के 4033 व्यक्तियों को 54 करोड़ 63 लाख 74 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह आर्थिक सहायता 01 अप्रैल, 2017 से 09 अगस्त, 2017 की अवधि के दौरान दी गई है।

यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी अपने सरकारी आवास पर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न जनपदों में भी कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके मिलकर अपनी समस्याओं के बारे में बताते हैं। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों सहित अन्य वर्गों के लोग इसमें शामिल होते हैं। इनके अलावा, महिलाएं और दिव्यांग भी अपनी उन समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हैं, जिनका आर्थिक सहायता के स्तर पर समाधान किया जाना होता है। इसी प्रकार, जनपदों से भी जिलाधिकारियों के माध्यम से जरूरतमन्दों को आर्थिक मदद प्रदान किए जाने सम्बन्धी अनुरोध शासन स्तर पर प्राप्त होते रहते हैं।

मुख्यमंत्री जी इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को देते हैं। मुख्यमंत्री जी से मिलने वाले लोगों की कई समस्याएं आर्थिक सहायता से सम्बन्धित होती हैं। जरूरतमन्द लोगों की गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए भी मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री जी द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता से लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होता है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More