35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने 107 जरूरतमन्द व्यक्तियों को इलाज के लिए 1 करोड़ 39 लाख 83 हजार रु० की आर्थिक सहायता प्रदान की

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विभिन्न जनपदों के 107 जरूरतमन्द व्यक्तियों को गम्भीर बीमारी के इलाज एवं अन्य प्रयोजन हेतु 1 करोड़ 39 लाख 83 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपचार के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा कैंसर, किडनी, हृदय तथा लिवर जैसे गम्भीर रोगों के उपचार हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न जिलों के 91 जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए 1 करोड़ 19 लाख 30 हजार रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की जा चुकी है।

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद आजमगढ़ के श्री नन्द लाल सोनकर, फैजाबाद के श्री गोकरन नाथ, जनपद झांसी की श्रीमती राजाबेटी तथा गोण्डा निवासी श्रीमती झम्मी को कैंसर रोग के उपचार, जिला पीलीभीत की कुमारी रौशन जहाँ, जनपद कुशीनगर के श्री राम नरेश गुप्ता तथा जनपद इटावा की सुश्री शिवांगी मिश्रा को हृदय रोग के उपचार हेतु वित्तीय मदद प्रदान की गयी है। जनपद मऊ के श्री योगेन्द्र यादव, लखनऊ के श्री आलोक कुमार आर्य तथा जनपद उन्नाव की श्रीमती गीता चैरसिया को किडनी के उपचार के लिए मदद स्वीकृत की गयी है। जिला फैजाबाद की श्रीमती शिवलता को हेपेटाइटिस-सी, जनपद रायबरेली के श्री विजय गुप्ता को बोन मैरो ट्रांसप्लाण्ट हेतु मदद प्रदान की गयी है। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री जी द्वारा अन्य जरूरतमंदों को भी इलाज के लिए सहायता स्वीकृत की गयी है।

प्रवक्ता ने बताया कि योगी जी जनता की समस्याओं और दिक्कतों के समाधान के लिए अपने आवास पर नियमित तौर पर लोगों से मिलते हैं। इसके अलावा, जनपदों के भ्रमण के दौरान भी वे जनता से सीधा संवाद कायम रखते हैं। भेंट के दौरान कई जरूरतमंद लोग इलाज के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी से वित्तीय मदद प्रदान करने का अनुरोध करते हैं। मुख्यमंत्री जी ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले निर्धन लोगों को वरीयता प्रदान कर रखी है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More