26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने सांसद और रोहतक के मस्तनाथ मठ के महंत चाँदनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सांसद और रोहतक के मस्तनाथ मठ के महंत चाँदनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अलवर के सांसद तथा रोहतक के मस्तनाथ मठ के महंत चाँदनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने महंत चाँदनाथ के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

मुख्यमंत्री जी ने रोहतक में उनके समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नाथ सम्प्रदाय के प्रतिष्ठित श्री बाबा मस्तनाथ मठ के महन्त श्री चाँदनाथ जी का निधन समस्त समाज खासकर सम्पूर्ण नाथ सम्प्रदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। वे नाथ सम्प्रदाय के महत्वपूर्ण सन्त थे। उन्होंने कहा कि महन्त चाँंदनाथ जी अपने समृद्ध सामाजिक कार्याें के लिए सदैव याद किये जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More