29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री आर0 रमणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री आर0 रमणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री रमणी एक योग्य, कर्मठ और व्यवहार कुशल अधिकारी थे। उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया था। श्री रमणी की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।

योगी जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More