34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मीडिया लोकतंत्र की सजग प्रहरी है, यह लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ है: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर स्थित नेपाल लाॅज क्लब में गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की सजग प्रहरी है, यह लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ है। प्रदेश के सकारात्मक विकास में मीडिया का सहयोग बहुत जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक समस्याओं तथा कठिनाइयों को उजागर करने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। इससे जनसमस्याओं और कठिनाइयों की ओर सरकार का ध्यान भी आकृष्ट होता है और उसके निराकरण की कार्यवाही भी की जाती है। उन्होंने कहा कि कोई घटना मीडिया के लिए छोटी हो सकती है, लेकिन सरकार के लिए प्रत्येक घटना काफी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर मीडिया 7 करोड़ लोगों की आवाज है।

श्री योगी ने कहा कि मीडिया के सहयोग से इंसेफलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी की बात को केन्द्र सरकार तक पहुंचाकर, बीमारी से बचाव एवं उसके कारणों के शोध के लिए सेण्टर स्थापित करने में मदद मिली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज एकमात्र ऐसा हाॅस्पिटल है, जहां शोध एवं उपचार दोनों होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहले कई चीनी मिलें संचालित थीं, जिससे लोगों को काफी रोजगार मिलता था। धीरे-धीरे चीनी मिलंे बन्द हो गयी और लोग बेरोजगार हो गये। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने तथा किसानों के गन्ने की पेराई के उद्देश्य से प्रदेश में 5 नई चीनी मिलें स्थापित करने जा रही है। इसके अलावा अन्य संस्थाओं के सहयोग से भी 5 नई चीनी मिलें भी लगाई जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी सरकार द्वारा अब तक गन्ना किसानों का 5500 करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान करा दिया गया है। किसानों के गेहूं क्रय योजना के अन्तर्गत 7 लाख मी0टन गेहूं खरीदा जा चुका है। है, जो पिछले वर्ष इस अवधि में हुई खरीद के सापेक्ष तीन गुना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान को स्वावलम्बी बनाने के लिए उनके एक लाख रुपए तक के ऋण को भी माफ किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मार्कण्डेयमणि एवं महामंत्री श्री महेश्वर मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह का संचालन श्री सर्वेश दूबे ने किया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More