25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मण्डलायुक्त ने धान खरीद के लक्ष्यों को दिनवार में किया विभाजित

उत्तर प्रदेशकृषि संबंधित

इलाहाबाद: इलाहाबाद मण्डल के जनपदो में धान की खरीद के लक्ष्यों की पड़ताल करने हेतु मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अपने कार्यालय स्थित गांधी सभागार में मण्डल के चारों जनपदों के धान खरीद से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने मण्डल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद के लक्ष्यों को दिनवार की योजना बनाकर समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूरा किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि धान को किसानों से खरीदा जाय एवं उसका पेंमेंट भी किया जाय। धान खरीद में किसी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही किसी भी स्तर पर न किये जाने की भी हिदायद मण्डलीय अधिकारियों को दी।

मण्डलायुक्त ने आज इलाहाबाद मण्डल के चारो जनपदों के अधिकारियों से धान खरीद के लक्ष्यों की प्रगति के बारे विस्तृत समीक्षा किये। समीक्षा में उन्होंने जनपदवार धान खरीद के दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष की जा रही प्रगति को देखा एवं उन्होंने मण्डल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद के लक्ष्यों को दिनवार विभाजित करें एवं तीन दिन में कितना धान खरीद हुआ इसकी मानिटरिंग भी की जाय। उन्होंने कहा कि मानिटरिंग में यह देखा जाय कि दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष किन केन्द्रों में क्या अपेक्षित प्रगति हो रही है उसमें सुधार लाय।

मण्डलायुक्त ने बैठक में ही धान खरीद के जनपदों के लक्ष्यों को निर्धारित किया, जिसमें इलाहाबाद जनपद के लिए 4000 मी.टन, कौशाम्बी के लिए 1000मी.टन., फतेहपुर के लिए 2000मी.टन तथा प्रतापगढ़ के लिए 1500 मी.टन दिनवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए मण्डल में दिनवार का लक्ष्य 8500 मी.टन निर्धारित किया गया।

उन्होंने कहा कि जिन केन्द्रों में धान खरीद नही हो रही है उसमें शीघ्र धान खरीद शुरू की जाय। उन्होंने धान केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में धान खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।

उन्होंने कहा कि जिन केन्द्रों पर धान खरीद अधिक हो रही है वहां पर अधिक स्टाफ लगाकर किसानों से धान खरीदा जाय। उन्होंने इस बात की सख्त हिदातद भी दी कि किसानों से धान खरीदने में धान केन्द्रो में उपस्थित लोगों के द्वारा टालमटोल न किया जाय इसकी निरन्तर निरीक्षण सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा किया जाय।

बैठक में बताया गया कि इलाहाबाद जनपद में 101 अनुमोदित क्रय केन्द्र, 94 क्रय केन्द्रों में खरीद हुयी, जनपद कौशाम्बी में अनुमोदित क्रय केन्द्र 44, 44 क्रय केन्द्रो में खरीद हुयी, फतेहपुर में 56 अनुमोदित क्रय केन्द्र, 51 क्रय केन्द्रो में खरीद हुयी तथा प्रतापगढ़ में 67 अनुमोदित क्रय केन्द्र, 67 क्रय केन्द्रों में खरीद हुयी है। 2017-18 में पंजीकृत कृषको में इलाहाबाद में 11819, कौशाम्बी 2755, फतेहपुर 2975 तथा प्रतापगढ़ 4860 पंजीकृत कृषक है। इस प्रकार कुल 22409 मण्डल में पंजीकृत कृषक हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More